कुल्लू जिला में अब तक 1 हजार करोड़ रुपये की सरकारी संपत्ति के नुक्सान का हुआ आंकलन-आशुतोष गर्ग
कहा- दुर्गम क्षेत्रों में बाढ़ से कई योजनाओं और सरकारी ं ंसंपति के नुक्सान का हो रहा आंकलन

कुल्लू जिला में अब तक 1 हजार करोड़ रुपये की सरकारी संपत्ति के नुक्सान का हुआ आंकलन-आशुतोष गर्ग
कहा- दुर्गम क्षेत्रों में बाढ़ से कई योजनाओं और सरकारी ं ंसंपति के नुक्सान का हो रहा आंकलन
इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम भी विभिन्न जगह पर हुए नुक्सान का ले रही जायजा
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में हुए भारी नुक्सान का इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम विभिन्न जगह पर जायजा ले रही है। कुल्लू जिला में 9 जुलाई से लेकर अब तक भारी बारिश व बादल फटने से करीब 1 हजार करोड़ रूपये के नुक्सान का आंकलन हुआ है अभी भी दुर्गम क्षेत्रों में कई सरकारी योजनाओं और सरकारी भवनों की संपति के नुक्सान का आंकलन किया जा रहा है। जिससे नुक्सान का आंकड़ा बढेगा।इस 1 हजार करोड़ रूपये के नुक्सान में नेशनल हाईवे और निजी घर व संपति के नुक्सान का आंकलन नहीं है। वीओ-उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम भी कुल्लू जिला में बाढ़ से हुए नुक्सान के जायजा लेने के लिए टीम आई है।उन्होंने कहाकि कुल्लू जिला में अब तक बाढ़ से करीब 1000 करोड रुपए की सरकारी संपत्ति को नुकसान आंकलन हुआ है।इसमेंं नेशनल हाईवे और निजी घर और संपति के नुकसान का आंकलन नहीं है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से नुक्सान का आंकड़ा बढ़ सकता है अभी दुर्गम क्षेत्रों में कई योजनाओं के नुक्सान का आंकलन किया जा रहा है और कई सरकारी संपति के नुक्सान की रिपोर्ट फिल्ड से आनी बाकि है।उन्होंने कहाकि इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम के सदस्यों को विभिन्न जगह पर ले जाकर जायजा करवाया गया है।



