कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
कुल्लू जिला के दुर्गम क्षेत्र में एयरफोर्स के हेलीकप्टर की मदद से पहुंचाया राशन सामग्री
एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से शेंशर के आसपास की 8 उचित मूल्य की सरकारी दुकानों को पहुंचाया राशन
एयर फोर्स के विंग कमांडर शैलेश सिंह के चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नदी के किनारे मेडिकल टीम को पहुंचाया
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में भारी बाढ़ के चलते प्रभावित क्षेत्रों के लिए जिला प्रशासन के द्वारा राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है जिसके लिए एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर की मदद से दूसरे दिन दुर्गम क्षेत्र शाकटी, मरौड़, शुगाड़ के मेडिकल टीम पहुँचाई और उसके बाद शेंशर के समीप खेत में आसपास की 8 उचित मूल्य की सरकारी दुकान के लिए राशन पहुंचाया। इस दौरान रूस्तम और स्नो लैंड स्काऊट एंड गायड ओपन ग्रुप के वोलेटियर्स की टीम ने श्रमदान के लिए सहयोग किया।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि कुल्लू जिला के दूरदराज के क्षेत्र ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के साथ सटे शाकटी, मरौड़, शुगाड़ के लिए राहत सामग्री एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से पहुंचाई है उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में रोड कनेक्टिविटी नहीं है ऐसे में 20 किलोमीटर दूर पैदल यातायात कर इस गांव में पहुंचना पड़ता है उन्होंने कहा कि ऐसे में नदी के ऊपर बने पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्होंने कहा कि इस एरिया में 60 परिवारों के करीब डेढ़ सौ लोग रहते हैं उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बीमारी के चलते लोगों इलाज के लिए एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से डॉक्टर फार्मासिस्ट की टीम गांव में भेजी है उन्होंने कहा कि एयर फोर्स के विंग कमांडर शैलेश सिंह चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में मेडिकल टीम को पहुंचाया है उन्होंने कहा कि एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से शेंशर के आसपास की 8 उचित मूल्य की सरकारी दुकान के लिए राशन भेजा है। ताकि लोगों को राशन की किल्लत ना हो इसके लिए प्रयास किए गए हैं।



