कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ने आपदा में वक्त पर लोगों को सुरक्षित किया रेस्क्यू -रामसिंह मियां

कहा- कुल्लू जिला के अधिकतर क्षेत्रों में सड़क बिजली मोबाइल सेवा की बहाल

बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने कोरोना काल  में भी नहीं दिखाई संजीदगी फोटों खिंचाकर दिखा रहे लोकप्रियता
न्यूज मिशन

कुल्लू
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राम सिंह मीणा ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में बाढ़ से हुई आपदा के दौरान सरकार ने सभी जिलों में वक्त पर राहत और बचाव कार्य किया जिससे कुल्लू जिला के विभिन्न क्षेत्रों में हजारों लोगों को वक्त पर सुरक्षित रेस्क्यू किया उन्होंने कहा कि बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है ऐसे में सरकार की तरफ से प्रशासन के माध्यम से सभी प्रभावित क्षेत्रो प्रभावितों को राहत सामग्री और आर्थिक सहयोग किया जा रहा है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने इस आपदा में हजारों बाहरी राज्यों के पर्यटकों को सुरक्षित निकाला है उन्होंने कहा कि बाढ़ से कुल्लू जिला के हर क्षेत्र में भारी तबाही हुई है जिसमें सड़कें पुल लोगों के घरों जमीनों को भारी क्षति हुई है उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की जा रही है जिसके तहत लोगों को एक ₹100000 आर्थिक तौर पर मदद की जा रही है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के अधिकतर क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं सड़क यातायात बिजली पेयजल मोबाइल सेवाएं बहाल की गई है उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में अभी भी बिजली और पेयजल व मोबाइल सप्लाई को बहाल करने के लिए लगातार ग्राउंड में कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार प्रदेश की मदद करें ताकि लोगों के हुए भारी नुकसान की भरपाई हो सके उन्होंने बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी भी कटाक्ष करते हुए कहा कोरोना काल में लोगों को पूर्व की सरकार के समय में जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर थे उस वक्त बंजार में लोगों को उचित सुविधाएं नहीं मिली थी उन्होंने कहा कि ऐसे में आपदा में भी विपक्ष महक फोटो खिंचवाने का काम कर रहा है जिससे इस समय भाजपा के कई संगठन धरातल पर नहीं दिख रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में लोगों को राहत प्रदान करने के लिए सरकार हर प्रकार से सुविधा पहुंचा रही है जिससे आने वाले दो-तीन दिनों में पूरे जिला में स्थिति सामान्य होगी उन्होंने कहा कि लोगों का भारी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई करना असंभव है लेकिन सरकार की तरफ से भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now