कुल्लूक्राइममनोरंजनहिमाचल प्रदेश

कुल्लू के कराड़सू गांव से   26 जून को लापता 27 वर्षीय  आरती का 6 दिन के बाद भी नहीं  सुराग मिला

मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर आरती को गायब करने का  लगाया आरोप 

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू के कराड़सू गांव से  लापता 27 वर्षीय  आरती का 6 दिन के बाद भी  कोई सुराग नहीं मिला है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर आरती को गायब आरोप लगाया है। लापता आरती के पिता सरवन कुमार ने कुल्लू में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ससुराल पक्ष के लोगों ने आरती को दहेज के लिए हमेशा प्रताड़ित करते थे उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से आरती को ससुराल पक्ष के सभी लोग अत्याचार कर रहे थे जब से आरती के 8 माह के बेटे की निमोनिया से मौत हुई थी उसके बाद ससुराल पक्ष की तरफ से लगातार उसे टॉर्चर किया जा रहा था उन्होंने कहा कि उनकी बेटी लापता होने वाली नहीं थी ऐसे में ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको गाय किया है उन्होंने कहा कि ऐसे में ससुराल पक्ष के लोगों को अग्रिम जमानत लेने की जरूरत क्यों पड़ी इससे साफ जाहिर होता है कि आरती को लापता करने के लिए उन्होंने अपराध क्या है जिसकी सजा उनको मिलनी चाहिए उन्होंने कहा कि वह इंसाफ के लिए सरकार से मांग कर रहे हैं ताकि आरती को न्याय मिल सके। उधर इस मामले में एएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। ससुराल पक्ष के 5 लोगों ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ली है उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है फिलहाल लापता महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामले में तफ्तीश चल रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now