कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

देव भूमि कुल्लू जिला में बाबा बालक नाथ की जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

रामशिला हनुमान मंदिर से लेकर बाबा बालक नाथ मंदिर टिकरा बाबड़ी तक शोभा यात्रा सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लिया भाग

बाबा बालक नाथ मंदिर मंदिर टिकरा बाबड़ी में आज दिन भर भंडारे का आयोजन
न्यूज मिशन

कुल्लू
पूरे प्रदेश में बाबा बालक नाथ की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई देव भूमि कुल्लू जिला में भी बाबा बालक नाथ की जयंती पर शनिवार शाम रामशिला हनुमान मंदिर से लेकर बाबा बालक नाथ मंदिर टिकरा बाबरी तक भव्य शोभायात्रा निकाली इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लेकर कीर्तन भजन किया। ऐतिहासिक ढालपुर रथ मैदान में शोभायात्रा पहुंचने पर स्थानीय ने श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी टिकरा बावड़ी में आज दिन भर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है
बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी टिकरा बावड़ी के कोषाध्यक्ष नरेश सुदाना ने कहा कि हर साल की भांति इस वर्ष भी बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी टिकरा बावड़ी के माध्यम से रामशिला से लेकर बाबा बालक नाथ मंदिर तक भव्य झांकी शोभायत्रा निकाली है उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं और रविवार सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है और ने कहा कि सभी लोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण के लिए पधार कर बाबा बालक नाथ का आशीर्वाद ग्रहण करें।
स्थानीय श्रद्धालु रेशमा वर्मा ने कहा कि हर साल बाबा बालक नाथ की जयंती पर शोभायात्रा में शामिल होते हैं उन्होंने कहा कि इस बार भी भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है और रविवार को सुबह से लेकर शाम तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोग प्रसाद ग्रहण के लिए शामिल होंगे।।
स्थानीय श्रद्धालु निशा पराशर ने कहा कि हर साल की तरह इस वर्ष भी बाबा बालक नाथ की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है उन्होंने कहा कि जयंती के उपलक्ष पर 3 दिन धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें यज्ञ झांकी और भंडारे का आयोजन किया जाता है उन्होंने कहा कि बाबा बालक नाथ के प्रति आस्था लगातार बढ़ती जा रही है उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए मंदिर कमेटी की तरफ से रविवार को भंडारे का आयोजन भी किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now