श्री खंड महादेव के भीम डबारी के समीप व्यक्ति की हुई मौत
7 जुलाई से 20 जुलाई तक होगी श्री खंड महादेव यात्रा

शिमला-24 जून्
.विश्व की सबसे कठिन धार्मिक शक्तिपीठ यात्रा श्रीखंड महादेव में यात्रा शुरू होने से पहले एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां भीमडवारी के पास एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक थाना निरमंड के अंतर्गत श्रीखंड महादेव के रास्ते भीमडवारी में हीरालाल पुत्र मोहर दास निवासी जाओं तहसील निरमंड जिला कुल्लू की बीमारी के चलते से मृत्यु हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक वहां पर टैंट इत्यादि लगाने का काम कर रहा था। शव को स्थानीय पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल लाया जिसके बाद शव को परिजनों को सौंपा गया है।
यह घटना श्रीखंड की आधिकारिक यात्रा शुरू होने से पहले घटित हुई है। ऐसे में प्रशासन श्रीखंड जाने वाले यात्रियों पर रोक लगा सकती है। बता दें कि श्रीखंड महादेव के लिए आधिकारिक यात्रा 7 जुलाई से शुरू होनी है जो 20 जुलाई तक चलेगी। ऐसे में प्रशासन श्रीखंड जाने वाले यात्रियों पर फिलहाल पाबंदी लगा सकता है।



