कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
बदलते जलवायु परिवेश में कृषि बागवानी के लिए निकरा प्रोजेक्ट के तहत किसानो बागवानों को आधुनिक तकनीक कर रहे जगरूक – प्रोफेसर हरिंद्र कुमार चौधरी
कहा- किसानों बागवानों को आधुनिक मशीनरी दवाइयां बीज करवाए जा रहे उपलब्ध
वाइस चांसलर प्रोफेसर हरेंद्र कुमार चौधरी ने चमची पंचायत में किसानों के साथ किया संवाद
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के शमशी में चौधरी सरवण कुमार पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर हरेंद्र कुमार चौधरी, कृषि विज्ञान केंद्र बजौरा के प्रभारी केसी शर्मा,डॉक्टर राणा, डॉक्टर बंसल, डॉक्टर चंद्र कांता, पूजा ने शमशी पंचायत के छोयल गांव में स्वयं सहायता गंगा और फुंगड़ी की महिलाओं और स्थानीय किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया इस मौके पर वैज्ञानिकों ने आधुनिक कृषि को लेकर किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर हरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि आईसीआर से एक निकरा प्रोजेक्ट पिछले कई सालों से कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों तक आधुनिक कृषि को लेकर धरातल पर कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि निकरा नेशनल इनोवेटिव क्राप रेसिलीनस एग्रीकल्चर जिसमें बदलते जलवायु परिवेश में खेती कैसे करें बागवानी कैसे करें इसको लेकर कुल्लू जिला के शमशी पंचायत मैं समूह सहायता समूह के द्वारा महिलाओं को कृषि बागवानी के तहत आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत किसानों को आधुनिक मशीनरी दवाइयां और बीज उपलब्ध करवाया है। एक बहुत मुश्किल और एक बहुत बड़ी दुनिया की हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि और बागवानी के लिए बर्षा पर आधारित खेती की जा रही है। जिससे यहां पर किसान बागवान परंपरागत फसलें और नगदी फसलों के साथ-साथ बागवानी के क्षेत्र में विभिन्न तरह की फसले और का उत्पादन कर रहे हैं। पिछले एक दशक में किसानों का रुझान नकदी फसलों की तरफ आकर्षित हुआ है ऐसे में कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीक और गुणवंता वाला बीच मोहे करवाया है जिससे यह के किसान बागवान अच्छी फसलें उगा कर आर्थिकी सुदृढ़ कर रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा किसानों को की फसलों को लगने वाली विभिन्न बीमारियों की रोकथाम को लेकर भी समय-समय पर परामर्श दे रहा है जिसके लिए किसानों को दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को विभिन्न फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए भारत सरकार और प्रदेश सरकार की तरफ से विभिन्न तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है उन्होंने कहा कि निखरा प्रोजेक्ट की तरफ से किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ की जा रही है जिससे परंपरागत फसलों का उत्पादन कर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे हैं।



