कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

कांग्रेस राज में प्रदेश में हो रही जिहादी घटनाएं : आदित्य गौतम

सत्ता में आते कहा था हमने हिंदुत्व की विचारधारा को हरा दिया आज कह रहे कि यहां

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
भाजपा के जिला प्रबक्ता आदित्य गौतम ने कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला है।एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि चंबा जिले के सलूणी क्षेत्र में जिस प्रकार से एक व्यक्ति के शरीर को कई टुकड़ों में काटकर उसकी लाश को बोरे डालकर नाले में फेंक दिया गया इससे यह स्पष्ट होता है की जिहादी मानसिकता से अब हिमाचल प्रदेश अनछुआ नहीं है।आदित्य गौतम ने कहा कि इससे पहले मणिकरण जैसे पवित्र स्थल में स्थाई लोगों के साथ मार पिटाई हुई और अब चंबा में ऐसी दर्दनाक हत्या को अंजाम देना सामान्य मानसिकता व परिस्थितियों में रहने वाले लोगों द्वारा असंभव है। इतनी निर्मम हत्या तो शायद आईसिस या फिर कोई अन्य आतंकवादी संगठन के लोग ही कर सकते हैं जो आने वाली नस्लों तक को खत्म करने की मानसिकता और विचारधारा रखते हैं। आदित्य का कहना है कि प्रदेश सरकार को यह मानना चाहिए की उन्हें जनता की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है । जिस प्रकार से इस हत्याकांड की जांच में ढील भर्ती गई है ऐसा लगता है कि इस मामले को दबाए जाने की कोशिश की जा रही थी
आदित्य का कहना है हिमाचल प्रदेश को इस कुकृत्य से यह संदेश जरूर मिला है कि आज सच में जिहादी मानसिकता की विजय हिमाचल में हुई है ।आदित्य ने हिमाचल की जनता से आह्वान किया है कि जो अज्ञात लोग बाहर से आकर महंगे रेट पर आजकल फलों के बगीचों को ठेकों पर लेते हैं उन्हें अपने बगीचे देने से पहले सौ बार सोचे कि वह हवाला का पैसा है या कहीं और का और ऐसे लोगों के साथ व्यापार करके हम अपनी ही देवभूमि को खतरे में डाल रहे हैं। कुछ अज्ञात लोग बाहर से आकर दुकाने महंगे दाम पर किराए पर लेते हैं ऐसे लोगों से भी हमें सावधान रहना चाहिए।आदित्य ने सत्तासीन सरकार से अनुरोध किया है जो संदिग्ध व्यक्ति बाहर से आ रहे हैं उन पर कड़ी नजर रखनी चाहिए कि उनकी क्या गतिविधियां हैं और उनके पास इतना पैसा कहां से आ रहा है और वह इस पैसे का उपयोग कहां कर रहे हैं। आदित्य ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से जब मीडिया के बंधुओं ने इस हत्याकांड पर सवाल पूछे तो अपने बयान में मुख्यमंत्री ने दो-तीन परसेंट वाले लोगों को डराने धमकाने की बात का जिक्र तो किया जोकि बहुत अच्छी बात है मगर पीड़ित परिवार के टुकड़ों वाली विचारधारा पर गोलमोल जवाब देते दिखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now