कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंशबाद की राजनीति को बदल कर विकासवाद की संस्कृति बनाई -जेपी नड्डा
कहा-कांग्रेस की अपनी गारंटी नहीं 10 गारंटियों तो दूूर
ऐतिहासिक ढालपुर रथ मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भरा
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर रथ मैदान में भाजपा की मंडी संसदीय क्षेत्र की रैली का आयोजन किया गया इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का रैली में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया ।
इस दौरान जेपी नड्डा ने दोनों हाथ मिलाकर जनता का अभिवादन किया।इस दौरान नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने जेपी नड्डा का शॉल टोपी का स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। रैली में हजारों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं समर्थकों ने भाग लिया।
वीओ- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की संस्कृति को पत्र डाला है। उन्होंने कहा कि वंश बाद से विकास बाद भाजपा अग्रसर है ऐसे में यूपीए के शासनकाल में राजनीति की परिभाषा मैं मेरा बेटा मेरी बहू मेरा दामाद के रूप में चलती थी लेकिन भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां साधारण परिवार से निकला हुआ व्यक्ति प्रधानमंत्री और मुझ जैसा व्यक्ति जिसका राजनीति मैं कोई ना रहा हो वह राष्ट्रीय अध्यक्ष है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंशवाद की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति को शुरू किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोट बैंक की पॉलिटिक्स से निकलकर रिपोर्ट कार्ड की पॉलिटिक्स करके दिखा है उन्होंने कहा कि यूपीए के शासनकाल में लोगों को लगाओ और लोगों को लड़ा कर बहुत लोग सत्ता पर राज करो और मौज करो यह कांग्रेस का कल्चर रहा है इसके लिए चाहे देश से भी समझौता करना पड़े तो कर लो वोटर कुर्सी के खातिर चाहे देश में इस ना पड़ जाए आज की स्थिति बन गई है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत में भ्रष्ट भारत भ्रष्टाचार से युक्त भारत सांस लेना लेने वाला भारत विकास को लटकाने वाला भारत और उस वक्त के गृहमंत्री बॉर्डर पर रोड बनाने से दुश्मनों को सुविधा होगी इस तरह के ध्यान गृह मंत्री ने दिए उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए प्यार प्रयास किए हैं।वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में स्पष्ट है कि भारत की अति गरीब जनता आज 1% के नीचे आ चुकी है यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। कांग्रेस केवल इन्फ्लेशन का रोना रो रही है पर दुनिया बोल रही है कि भारत एक ब्राइट स्पॉट है। मैं खाद्य सामग्री इंडेक्स के बारे में बताना चाहूंगा अमेरिका में यह 7.7%, जर्मनी में 16.8%, ब्रिटेन में 19% है पर भारत में यह केवल 2.9% है। आज मोरगन की रिपोर्ट सामने आई है उसमे यह स्पष्ट लिखा है कि भारत 7.2% की दर से आगे बढ़ रहा है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर सामने आया है, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में आज भारत तीसरी सबसे बड़ी मार्केट है।
अगर हम हिमाचल की बात करें तो एक शिलान्यास होता था तो आधी जिंदगी बीत जाती थी कि काम पूरा नहीं होता था, अगर कांग्रेस के नेताओं से पूछो तो कभी काम हो रहा है या अभी डिजाइन बन रहा है इसी प्रकार का वाक्य देते थे।
अब जब चुनाव आएगा तो जनता कांग्रेस का डिजाइन बनाएगी यह निश्चित है। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है एम्स और 3 मेडिकल कॉलेज कि हमने केवल घोषणा नहीं करी पर 5 साल के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एम्स का उद्घाटन करके जनता को भी सौंप दिया।
कांग्रेस के युवराज अमेरिका में जाकर भारत की आलोचना करते हैं, कई जगह तो मोदी की आलोचना करते करते वह भारत की आलोचना करना भी शुरू कर देते हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि यह केवल भारत ही है जहां उन्हें कोर्ट ने भी माफ नहीं किया पर उन्हें बोलने की पूरी आजादी है।
उन्होंने सेंगोल की बात करी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंगोल को आज संसद भवन में अध्यक्ष की कुर्सी के पीछे स्थापित किया है, पर सेंगोल को कांग्रेस के युवराज के परनाना ने 1914 में इलाहाबाद के एक म्यूजियम में वाकिंग स्टिक बना कर स्थापित कर दिया था। कांग्रेस के नेता क्या जाने कि भारत की संस्कृति, रीति रिवाज क्या होते हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी ने इतिहास के परमाणु के साथ भारत की संस्कृति को जनता के समक्ष लाया है।
केंद्र सरकार ने हिमाचल को फोरलेन डबल लेन अटल टनल जैसी सौगातें दी, दो हजार करोड़ का बल्क ड्रग पार्क दिया, मेडिकल डिवाइस पार्क और अनेकों हाइड्रो प्रोजेक्ट दिए।
कांग्रेस नेताओं को सेवा, विकास और जनता की तकदीर बदलने से कोई मतलब नहीं है केवल मात्र सत्ता में आने से मतलब है। झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर जगह-जगह कांग्रेस सरकार में आना चाहती है। राजस्थान में उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था आज तक पूरा नहीं हुआ।
नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपनी गारंटी तो है नहीं और जनता को 10 गारंटी देने की बात करते हैं । आज कई जगह ट्वीट हुए हैं कि हिमाचल प्रदेश के 15000 लोगों को सैलरी नहीं मिली है। जब सत्ता में आए थे तो संस्थानों पर ताला लगाने का काम किया था, आने वाले समय में जनता कांग्रेस पार्टी पर ही ताला लगा देगी। काट की हांडी बार बार नही चलती ।
वीओ- नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के छोटे से प्रदेश हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 9 वर्षों में हिमाचल को हजारों करोड रुपए की सौगात दी है उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में 3 मेडिकल डिवाइस पार्क बनाए गए जिसमें से एक हिमाचल प्रदेश में बनाया कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एम्स का निर्माण किया गया। रेखा की केंद्र सरकार ने प्रदेश में 5 मेडिकल कॉलेज बनाए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सड़कों के लंबाई 39000 किलोमीटर है जिसमें से 20000 किलोमीटर सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी है। उन्होंने कहा कि किरतपुर मनाली फोरलेन निर्माण 41000 करोड रुपए से हुआ है जिसको लेकर केंद्र ने दिल खोलकर सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीने से प्रदेश में विकास की गति थम गई है और 1 हजार से अधिक सरकारी संस्थानों को बंद किया गया है जिससे जनता के बीच भारी रोष है उन्होंने कहा कि 15000 कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि 6 हजार से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को निकाला गया है ऐसे में सरकार लोगों की रोजी-रोटी छीन रही है। तूने कहा कि कांग्रेस ने गारंटी दी थी कि 500000 कर्मचारियों को रोजगार देंगे लेकिन 6 महीने के बाद 6 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को घर भेज दिया। उन्होंने इस दौरान स्थानीय विधायक जीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर पर भी निशाना साधा कि चुनावों के समय हर महिला के खाते में 15 सो रुपए देने का वादा किया था लेकिन आज के महा बीत जाने के बाद भी महिलाओं को1500 नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कह रही है कि सुख भाई 10 ग्ररंतियां कैथी पाई।
वीओ- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने जनता को ठग कर सत्ता हासिल की है उन्होंने कहा कि 10 गरंटी देखकर जनता को गुमराह किया गया और सत्ता हासिल की है इस दौरान उन्होंने स्थानीय विधायक सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर पर भी जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि चुनावों के समय स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने हर महिला को 1500 हर महा देने का वादा किया था लेकिन उसका वीडियो वायरल हो रहा है महिलाओं को अभी तक 15 सो रुपए का वादा पूरा नहीं किया गया है।



