कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कुुल्लू पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
जेपी नड्डा ने बुआ गंगा देवी से लिया आर्शिवाद
न्यूज मिशन
कुल्लू
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा देर शाम को कुल्लू पहुंचे कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ो के साथ भव्य स्वागत किया इस दौराप नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर,विधायक बंजार सुंरेंद्र शौरी सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने पुष्प भेंट कर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया इसके बाद जेपी नड्डा सीधे शास्त्री नगर अपनी बुआ गंगा देवी के घर पहुंचे जहां पर उपस्थित पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया इसके बाद जेपी नड्डा ने बुआ गंगा देवी से मिले और पैर छूकर आर्शिवाद बाद लिया।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी कल ऐतिहासिक ढालपुर रथ मैंदान में मंडी संसदीय क्षेत्र की महालनसंपर्क अभियान के तहत रैली को संबोधित करेंगे।



