कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की चौथी मंज़िल से कूदा मरीज,

ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान व्यक्ति की हुई मौत

न्यूज़ मिशन
क़ुल्लू
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचाराधीन मरीज ने  चौथी मंजिल से। बीती रात 2 बजे  छलांग लगा दी।उपचार के दौरान  उसकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चौथी मंजिल में  मेडिकल वार्ड में उपचाराधीन था और इस दौरान बीती रात करीब 2 बजे शौचालय गया और उसकी पत्नी शौचालय के बाहर थी उस दौरान शौचालय की खिड़की से  छलांग लगा जिसके बाद  अस्पताल में मौजूद लोगों ने देखा तो उसे अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती किया लेकिन उपचार के दौरान सोमवार सुबह व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है।
लिहाजा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रख दिया है। ऐसे में पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार व्यक्ति की पहचान 43 वर्षीय टिकम राम पुत्र कौल राम निवासी पोडूशाड, डाकघर डोभी तहसील एवं जिला क़ुल्लू के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now