कुल्लूबड़ी खबरराजनीति

निर्माणाधीन जल योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करे विभाग: शौरी

रेरी- मशगाँ उठाऊ जल योजना, चुट्टी बिहाली से ब्रहम्तेहर, रावलबेह्ड़ से मथोगी उठाऊ जल योजनाओं को अप्रैल तक शुरू करने का लक्ष्य किया निर्धारित

निर्माणाधीन जल योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करे विभाग: शौरी
कुल्लू
बंजार विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बजौरा क्षेत्र में गर्मियों में पेय व संचाई जल की किल्लत का सामना करना पड़ता है। मैदानी इलाकों में पानी की किल्लत का समय रहते समाधान हेतु मंगलवार को बंजार विधायक सुरेन्द्र शौरी ने जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता व अधिकारियों को साथ लेकर बजौरा, कलैहली, मशगाँ, हाट, हुरला व थरास पंचायतों की पेय व सिंचाई योजनाओं का निरीक्षण किया व गर्मियां आने से पहले इन्हें दुरुस्त करने के निर्देश किये। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने जल सबंधी अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष उठाई, जिनका साथ आए विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान किया।इस दौरान ग्रामीणों के साथ क्षेत्र की दस छोटी-बड़ी सिंचाई व पेय जल योजनाओं का मौका पर जाकर निरीक्षण किया गया व निर्माण कार्य में विसंगतियों को दूर करने के निर्देश किए गए। इन जल योजनाओं से वंचित रह गए क्षेत्रों के लिए विकल्प पर विस्तृत चर्चा की गई व जल का स्थाई समाधान निकालने के उपायों पर ग्रामीणों के साथ गहन चर्चा की गई। विधायक शौरी ने कहा कि उनके कार्यकाल में जिन जल योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनका इसी कार्यकाल में उद्घाटन करने की दिशा में वे अग्रसर हैं। कोरोना काल में ही इनमें से अधिकतर योजनाओं के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास व उद्घाटन किए गए हैं। रेरी- मशगाँ उठाऊ जल योजना, चुट्टी बिहाली से ब्रहम्तेहर, रावलबेह्ड़ से मथोगी उठाऊ जल योजनाओं को अप्रैल माह तक शुरु करने का विभाग के समक्ष लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त चुट्टीबिहाली-बह्मीनाला, ब्राहम्णबेह्ड़ जल योजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने के विभाग को आदेश किए गए हैं। इस दौरान सबंधित पंचायत प्रतिनिधि व भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता व जल शक्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now