कुल्लू खंड 2 की खेलकूद प्रतियोगिता में गर्ल्ज सुल्तानपुर स्कूल ने मारी बाजी
वॉलीबॉल में सुल्तानपुर और कबड्डी में सारी भेखली ने जीती ट्रॉफी
जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने विजेता,उपनविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी भेंट की किया सम्मानित
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वाशिंग में कुल्लू खंड 2 की 4 दिवसीय खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य व सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन, कोठी सारी के सर्कल प्रधान तारा चंद कौशल, बूथ अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, जयचंद, ग्राम पंचायत प्रधान डाली देवी, उप प्रधान विजय कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य और राजेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि को कुलवी टोपी, मफलर और समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वही खेल प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि 4 दिवसीय से खेलकूद प्रतियोगिता में 464 खिलाड़ी छात्राओं ने भाग लिया। जिला परिषद सदस्य पंकज परमार ने ट्रॉफी विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया । गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुल्तानपुर ने पहला स्थान, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खराहाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि कबड्डी प्रतियोगिता में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सारी भेखली ने पहला स्थान। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल वाशिंग ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो प्रतियोगिता में खराहल स्कूल ने पहला स्थान। गवर्नमेंट हाई स्कूल चंन्सारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भल्याणी ने पहला स्थान, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुल्तानपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। योगा में गवर्नमेंट हाई स्कूल न्यूली ने पहला स्थान, गवर्नमेंट हाई स्कूल बागन ने दूसरा स्थान हासिल किया। सोलो सॉन्ग में सुल्तानपुर की छात्राओं ने पहला स्थान और काईस ने दूसरा स्थान हासिल किया। वही भाषण प्रतियोगिता में शांलग व सुल्तानपुर ने पहला स्थान और डुगीलग ने दूसरा स्थान हासिल किया। वही वन एक्ट प्ले में वाशिंग ने पहला स्थान और सुल्तानपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। वही फोक डांस में सुल्तानपुर में पहला और काईस स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया वहीं मार्चपास में काईस स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया।



