एडवेंचर टूरिज्म में बिचौलियों की मनोपली को रोकने के लिए गाइडलाइन होगी जारी-सुंदर सिंह ठाकुर
कहा- एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने से युवाओं को घर द्वार पर मिल रहा स्वरोजगार
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू में रिवर राफ्टिंग की शुरुआत 1993 में हुई थी उस वक्त हरियाणा टूरिज्म के माध्यम से कुल्लू में रिवर राफ्टिंग की शुरुआत की गई थी उन्होंने कहा कि उस वक्त स्थानी लोगों को लगता था कि यह रिवर राफ्टिंग अंग्रेजों के लिए ही चलाई जा रही है उन्होंने कहा कि उस दौर में रिवर राफ्टिंग की शुरुआत हुई है और आज के दौर में भी रिवर राफ्टिंग में कुल्लू मनाली में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिल रहा है उन्होंने कहा कि वैष्णो माता मंदिर से लेकर पीढ़ी तक रिवर राफ्टिंग पॉइंट की शुरुआत आज की गई है उन्होंने कहा कि बवेली से लेकर पिरडी , पिरडी से लेकर झिड़ी तक फूल डे रिवर राफ्टिंग पैकेज बनेगा जिससे बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक रिवर राफ्टिंग का आनंद उठाएंगे उन्होंने कहा कि आज के दौर में रिवर राफ्टिंग मैं ऑपरेटरों और गाइडो को उतना पैसा नहीं मिल पा रहा है जितना के बिचौलियों बिचौलिए पैसा कमा रहे हैं उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों में ही रिवर राफ्टिंग की बुकिंग हो रही है जिसके चलते यहां के रिवर राफ्टिंग ऑपरेटरों और गाइडों तो 50% पैसा भी नहीं मिल पा रहा है कि ऐसे में आने वाले समय में इसको लेकर गाइडलाइन लाने की जरूरत है जिसके तहत स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ-साथ अच्छा पैसा मिल सके इसके लिए भविष्य में प्रयास किए जाएंगे उन्होंने कहा कि एडवेंचर टूरिज्म में बिचौलियों के हाथ में जो रोजगार जा रहा है उससे कुल्लू मनाली के स्थानीय लोगों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचर पैराग्लाइडिंग रिवर राफ्टिंग के नए साइट चयनित कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है



