कुल्लूक्राइमबड़ी खबरमनोरंजनहिमाचल प्रदेश

डोभी की प्राइवेट पैराग्लाइडिंग साइट पर पैराग्लाइडर हुआ क्रैश पायलट और पर्यटक गंभीर घायल

प्राइवेट पैराग्लाइडिंग साइट पर बार-बार पैराग्लाइडर क्रैश होने से पर्यटकों की जांच के साथ हो रहा खिलवाड़

डोभी की प्राइवेट पैराग्लाइडिंग साइट पर पैराग्लाइडर हुआ क्रैश पायलट और पर्यटक गंभीर घायल

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की डोभी प्राइवेट पैराग्लाइडिंग साइट पर पैराग्लाइडर क्रैश होने से पायलट और पर्यटक गंभीर रूप से घायल हुए हैं ऐसे में प्राइवेट पैराग्लाइडिंग साइट पर बार-बार हो रहे  हादसों से पर्यटकों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डोभी प्राइवेट पैराग्लाइडिंग साइड पर लैंडिंग के समय दीवार के साथ टकराया जिसमें पैराग्लाइडिंग पायलट और पर्यटक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। जिसमें पायलट की पहचान 21 वर्षीय अमित ठाकुर पुत्र करमो ठाकुर रठियार चंबा निवासी और 31 वर्षीय पर्यटक प्रणब अध्यापक पुत्र प्रकाश अध्यापक शांति निवास बैंगलोर के रूप में हुई है हादसे के बाद घायल पैराग्लाइडर पायलट अमित और घायल पर्यटक प्रणब अध्यापक को भुंतर के हरिहर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है जहां पर पैराग्लाइडर पायलट और पर्यटक को रीड की हड्डी में गंभीर चोटें लगी हुई है जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है हादसे की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
ऐसे में पैराग्लाइडिंग पायलट प्राइवेट साइट के टेकऑफ और लैंडिंग  साइड को लेकर कई बार चिंता जाहिर कर चुके है। और टेक्निकल कमेटी से बार-बार इसकी जांच की मांग भी कर चुके हैं ऐसे में पैराग्लाइडिंग की डेंजरस साइट होने से कई पर्यटक घायल हुए हैं जबकि कई पर्यटकों की मौत भी हुई है। ऐसे भी लगातार हो रहे हादसों से पर्यटन विभाग टेक्निकल कमेटी को प्राइवेट पैराग्लाइडिंग साइट की तकनीकी जांच करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे से निजात मिल सके। और पर्यटकों की जान से किसी तरह का कोई खिलवाड़ ना हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now