कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

मयाढ़ घाटी सड़क के रिअलाइनमेंट को ले कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए आदेश,

क्षेत्र के ग्रामीणों को जारी किये जाएंगे गें भूमि के पट्टे |

लाहौल के मयाढ़ घाटी के दौरे पर पहुंचे विधायक रवि ठाकुर,
मयाढ़ घाटी के विभिन्न स्थलों पर होगा दो नेचर पार्क का निर्माण, पर्यटन कारोबार को मिलेगी रफ्तार
न्यूज मिशन
केलांग 6 जून
 जिला लाहुल स्पीति के गांव गांव में पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुन उनका मौके पर समाधान कर रहे विधायक रवि ठाकुर ने मंगलवार को मयाढ़ घाटी का एक बार फिर दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मयाढ़ घाटी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली मुख्य सड़क की रि अलाइनमेंट की जाएगी, ताकि फसलों के सीजन के दौरान असानी से किसानों की फसलें सब्जी मंडी तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि यह सड़क काफी स्थलों पर तंग है, वहीं आढे तिरछे मोड़ व चढ़ाई अधिक होने के कारण किसानों की फसलों को मंडी पहुंचाने वाले बड़े वाहन रास्ते में ही फंस जाते है, जिसकी कीमत घाटी के किसानों को चुकानी पढ़ती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मयाढ़ घाटी की सड़क का सुधारी करण होगा वहीं इस सड़क को ट्रैफिक जाम मुक्त बनाने के लिए रि अलाइनमेंट करवाने के भी आदेश उन्होंने संबंधित विभाग को दिए है।
 विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि इसके अलावा खंजर गांव व इस क्षेत्र से आगे के लिए एक वैकल्पिक मार्ग का निर्माण भी लेफ्ट साइड से किया जाएगा जिससे ग्रामीणों को काफी फायदा होगा। विधायक रवि ठाकुर ने कहा है कि इसके अलावा क्षेत्र के भूमिहीन व जरूरतमंद परिवारों को जल्दी जमीन के पट्टे जारी किये जाएंगे  जिसे लेकर प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं ।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में जब वे सत्ता में थे और कांग्रेस की सरकार प्रदेश में थी तो उसमें भी उन्होंने सबसे ज्यादा पट्टे जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में जारी कर लाभान्वित किया था ।
 मंगलवार को विधायक रवि ठाकुर ने मयाढ़ घाटी के तमलू, चांगुट, छालिंग, उढगोश, तिंग्रेट व खंजर गांव का दौरा कर ग्रामीणों की दिक्कतों को सुना और अधिकतर का मौके पर ही समाधान भी किया। इस दौरान विधायक रवि ठाकुर ने विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास है कि वे ग्रामीणों की समस्याओं को उनके घर द्वार पर पहुंचकर ही हल करें इसी कड़ी में उन्होंने यह विशेष अभियान शुरू किया है और पिछले करीब 1 माह से लाहुल के गांव गांव में पहुंच कर वे ग्रामीणों की दिक्कतों को सुन रहे हैं और उनका मौके पर समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।
 रवि ठाकुर ने कहा कि लाहुल में मयाढ़ घाटी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है और देश-विदेश के पर्यटक हर वर्ष इस घाटी में घूमने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में इस घाटी को पर्यटन की दृष्टि से भी और अधिक विकसित किया जाए इसे लेकर  मयाढ़ घाटी में दो नेचर पार्क का निर्माण भी किया जाएगा और वन विभाग इसे अंजाम देगा।
 बहरहाल मयाढ़ घाटी के दौरे के दौरान जहां विधायक रवि ठाकुर ने ग्रामीणों की अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर किया, वहीं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया। इस अवसर पर एसडीएम उदयपुर सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now