कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू पुलिस ने 75762 अफीम के पौधे किए नष्ट

*अफीम की खेती के विरुद्ध मुहिम में कुल्लू पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

न्यूज़ मिशन

कुल्लू

कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है।पुलिस जी टीम नशे की अवैध खेती करने बालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।इसी कड़ी में थाना बंजार के अंतर्गत आज दिनांक 05.06.2023 को थाना पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान तिन्दर गांव के समीप गाहर दोघरा में करीब दो बीघा जमीन में उगाई हुई लगभग *75,762 अफीम* के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया तथा इस सन्दर्भ में अभियोग दर्ज किया गया है। अन्वेषण के दौरान प्रारम्भिक तौर पर यह अवैध खेती मंगत राम निवासी तिन्दर के द्वारा करनी पाई जा रही है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अफीम की  अवैध खेती के सम्बंध में 2 दर्जन  मामलें पंजीकृत किए है। राजस्व विभाग से भूमि का रिकॉर्ड मांगा गया है। जिसके आधार पर आगामी कारवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now