अन्य

8  जून से राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री, श्री जगत सिंह नेगी लाहौल के    दो दिवसीय दौरे पर

न्यूज मिशन
 केलांग 5जून
माननीय राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री, श्री जगत सिंह नेगी लाहौल के    दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जून को माननीय मंत्री जगत सिंह नेगी जी केलांग दोपहर 2:00 पहुंचेंगे और  दोपहर भोजन के उपरांत जिला लाहौल स्पीति में जनजातीय उपयोजना के तहत विभिन्न विकासकार्यों  की भौतिक व वित्तीय   उपलब्धियों को ले कर   अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और विकास कार्यों का जायजा भी लेंगे, इसके बाद  जिला योजना समिति लाहौल स्पीति की बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे   और सीमा सड़क संगठन के उच्च अधिकारियों के साथ  चर्चा करने के उपरांत  क्षेत्रीय अस्पताल केलांग  का निरीक्षण करें गें| जगत सिंह नेगी   रात्रि ठहराव विश्राम गृह केलांग में करेंगें | 9 जून को प्रातः 9 बजे  उदयपुर उपमंडल में एकलव्य विद्यालय कुकमसेरी  का निरीक्षण करने के उपरांत उपमंडल पांगी  की ओर रवाना होंगे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now