कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

मनाली,मणिकरण ,भुंतर ,कसोल में निजी बसों को रोककर टैक्सी ऑपरेटर्स कर रहे सरेआम गुंडागर्दी -रजत जमवाल

कहा- निजी बस ऑपरेटर प्रशासन से परमिशन लेकर पर्यटकों को यातायात की दे रहे सुविधाएं

निजी बस ऑपरेटरों ने समस्या के समाधान के लिए उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग को सौंपा ज्ञापन
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में टैक्सी ऑपरेटर और निजी बस ऑपरेटरों के बीच उपजे विवाद के बाद निजी बस ऑपरेटरों ने समस्या के समाधान के लिए उपायुक्त कुल्लू आशुतोष कर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान निजी बस ऑपरेटर यूनियन कुल्लू के अध्यक्ष रजत जमवाल की अध्यक्षता में निजी बस ऑपरेटरों ने जिला प्रशासन से टैक्सी ऑपरेटरों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की है। इस दौरान निजी बस ऑपरेटरों ने टैक्सी ऑपरेटर्स पर सरेआम गुंडागर्दी का आरोप भी लगाया है जिससे निजी बसों के ड्राइवर और कंडक्टर को धमकाकर सवारियों को भी बसों से बाहर निकाला जा रहा है।
 निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष रजत जम्वाल ने कहा कि कुल्लू जिला में टैक्सी ऑपरेटर की गुंडागर्दी से निजी बस ऑपरेटरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मनाली मणिकरण भुंतर कसोल में टैक्सी ऑपरेटर निजी बसों को रोककर सवारियों को उतार रहे हैं जिससे बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि निजी बस ऑपरेटर कई वर्षों से बाहरी राज्यों से ग्रुप में आने वाले पर्यटकों को यातायात की सुविधाएं दे रहे हैं जिसमें ज्यादातर छात्र है उन्होंने कहा कि निजी बस ऑपरेटर प्रशासन की अनुमति से परमिट लेकर विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को यातायात की सुविधाएं दे रहे हैं। ऐसे में टैक्सी ऑपरेटर की गुंडागर्दी बस ऑपरेटरों ने उपायुक्त कुल्लू आशुतोष को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि टैक्सी ऑपरेटरों के द्वारा जिस प्रकार दिल्ली के तरीके से निजी बसों को रोककर ड्राइवर और कंडक्टर को धमका रहे हैं वह गलत है ऐसे में प्रशासन से टैक्सी ऑपरेटरों के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार टैक्सी ऑपरेटर अपना व्यवसाय करता है उसी प्रकार निजी बस ऑपरेटर भी अपने व्यवसाय के लिए प्रशासन से अनुमति लेकर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को यातायात की सुविधाएं दे रहे हैं उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा इस मामले में समय पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई तो निजी बस ऑपरेटर इस समस्या के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now