कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
2023-24 के लिए 22 करोड़ 85 लाख 22299 रुपये का बजट किया पास-गोपाल कृष्ण महंत
कहा-नगर परिषद में विभिन्न विकास कार्यो पर खर्च होंगे 19 करोड़ 49 लाख रूपये का बजट
आर्थिक संकट 45 लाख मासिक आमदनी 70 लाख रुपये कर्मचारियों के वेतन का भुगतान
नगर परिषद कुल्लू के सभी सदस्यों ने जनरल हाऊस में वार्ड के विकास के लिए मांग बजट
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में नगर परिषद कुल्लू के द्वारा वर्ष 2023- 24 के लिए 22 करोड़ 85 लाख 22299 रुपये का बजट पास किया गया। इस मौके पर नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत की अध्यक्षता में जनरल हाउस का आयोजन किया गया।जनरल हाउस में सभी सदस्यों ने भाग लिया और 2023-24 के बजट को लेकर विस्तृत चर्चा की। जिसमें नगर परिषद के द्वारा 19 करोड़ 49 लाख रुपये का खर्चा किया जाएगा। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने वार्ड के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए बजट मांगा। जिससे वार्ड के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। बैठक में सभी पार्षदों ने सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए सभी कृति मांगी। पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीसीटीवी से पैनी जाएगी 2023-24 में अनुमानित आय 14 करोड और बर्ष 2022-23 का बकाया 8 करोड़ 75 लाख 22299 रूपये है।सामान्य विभाग में 6 करोड़ 11 लाख 63 हजार रूपये और शिक्षा विभाग में 66 लाख 8672 रूपये खर्च,जलस्वास्थ्य विभाग 7 करोड़ 71 लाख 82 हजार रूपये जल आपूर्ति विभाग 21 लाख 97 हजार रूपये का खर्च,पशुपालन विभाग में 40 लाख रूपये का खर्च,विभिन्न विकास कार्यो पर 4 करोड़ 56 लाख 46474 रूपये का खर्च,नगर परिषद में रिर्जव 40 लाख् 41 हजार रूपये का बजट रखा गया है।
बैठक में ईओ नगर परिषद कुल्लू बीआर नेगी,अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत,जलशक्ति जेई पूजा,जेई सचिन पार्षद आशा महंत कुब्जा ठाकुर,निर्मला,दानवेंद्र,राजकुमार,राजेश ठाकुर,चंदन प्रेमी, शालिनी,ऊमा पाल,अमीना राजगौड,ज्ञान चंद,विशाल सूद,विरेंद्र शर्मा,मौजूद रहे।
नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि बजट को लेकर जनरल हाउस 2023-24 के लिए 22 करोड़ 85 लाख 22299 रुपये का बजट पास किया है।जिसमें 19 करोड़ पचास लाख रुपए खर्चा है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई को लेकर सबसे ज्यादा बजट खर्च किया जाएगा जिस का प्रावधान बजट का प्रावधान किया है उन्होंने कहा कि शहर वासियों को बेहतर साफ सफाई की व्यवस्था मिले जिसको लेकर कूड़े कचरे का स्थाई समाधान किया जाएगा उन्होंने कहा कि गौ सदन और कुत्तों की नसबंदी के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद कुल्लू की एमआरएफ साइट पर 3 टन का कंपोस्टर लगाया जाएगा जिसमें कूड़ा कचरा का निष्पादन किया जाएगा । उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए डंपिंग साइट को लेकर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर और डीसी कुल्लू के द्वारा आश्वासन दिया गया है। से कुल्लू शहर और आसपास की पंचायतों के कूड़ा कचरा का निष्पादन डंपिंग साइट में किया जाएगा उन्होंने कहा कि नगर परिषद आर्थिक तंगी से भी गुजर रहा है जिसमें प्रतिमाह 70 लाख रुपये वेतन भुगतान करना पड़ता है जबकि नगर परिषद की मासिक इनकम 45 लाख के आसपास है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में सैकड़ों पेंशनर भी है जिनका घर पेंशन से चलता है उन्होंने कहा कि नगर परिषद कर्मचारियों को 5 तारीख से पहले वेतन भुगतान किया जा रहा है ताकि नगर परिषद के कर्मचारियों और पेंशनरों को किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में नगर परिषद कुल्लू के सभी सदस्यों के विकासात्मक कार्यो को पूरा किया जाएगा और 1 वार्ड से लेकर 11 वार्ड तक एक समान विकास करवाए जा रहे है ।



