5 जून को निर्माण मजदूर यूनियन सचिवालय का करेगी घेराव -ममता नेगी
कहा-प्रदेश 4 लाख पंजीकृत मजदूरों का हो रहा नुक्सान

न्यूज मिशन
कुल्लू
मनरेगा और निर्माण मजदूरों की श्रमिक बोर्ड से सहायता रोकने के विरोध में 5 जून को निर्माण मजदूर यूनियन सचिवालय का घेराव करेगी जिसके लिए यूनियन की इकाई स्तर पर अभियान किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस सरकार ने मजदूर विरोधी नीतियों को लागू करके मजदूरों को मिलने बाली सहायता को बंद किया है। जिससे प्रदेश 4 लाख पंजीकृत मजदूरों का नुकसान हो रहा है। यूनियन ने पिछले 3 माह में बोर्ड के सचिव और मुख्यमन्त्री के राजनीतिक सलाहकार से लेकर मुख्यमन्त्री तक सभी को मांगपत्र दिए हैं परन्तु प्रदेश सरकार चुप है। यूनियन मांग रही है कि मजदूरों के सहायता लाभ तुरन्त बहाल किया जाए।आज रायसन एरिया के इकाई में अभियान किया जा रहा है। इस अभियान में यूनियन के जिला अध्यक्ष राम चंद, सचिव चमन ठाकुर और महिला समिति की महासचिव ममता नेगी शामिल हुए हैं। 5 जून को सैंकडों मजदूर शिमला सचिवालय घेराव में जाएंगे।
सचिव चमन ठाकुर



