संचार क्रांति, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी,महिलाओ 33 प्रतिशत आरक्षण, युवाओं को 18 वर्ष में वोट का अधिकार राजीव ग़ांधी की देन-सेस राम आजाद
कहा-राजीव ग़ांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का ईलाज अमेरिका में करवाकर राष्ट्र को सद्भावना का दिया संदेश
संचार क्रांति, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी,महिलाओ 33 प्रतिशत आरक्षण, युवाओं को 18 वर्ष में वोट का अधिकार राजीव ग़ांधी की देन-सेस राम आजाद
कहा- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का ईलाज अमेरिका में करवाकर राष्ट्र को सद्भावना का दिया संदेश
कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
एंकर
देशभर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न जगह पर श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर परिधिगृह कुल्लू में कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष शेष राम आजाद की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया इस मौके पर कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इस मौके पर कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनु शर्मा,कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा,संजीवधर, महासचिव,संजय गुप्ता,घनश्याम शर्मा, महासचिव भगवान सिंह बौद्व,संजय गुप्ता अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष बुद्वि सिंह,उपाध्यक्ष टहल सिंह ,नगर परिषद सदस्य ज्ञान चंद , जिलाकार्यकारिणी पैने राम बरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेशमा वर्मा,बंतो चौधरी भी मौजूद रहे।
वीओ – कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सेस रराम आजाद ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि पर पूरे देश में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ 21 मई 1991 को एक आतंकवादी महिला ने मानव बम से की थी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी सक्रिय राजनीति में आने से पहले पायलट थे राजीव गांधी के छोटे भाई संजय गांधी की 1980 में मृत्यु के बाद राजीव गांधी सक्रिय राजनीति में आए और उसके बाद जब 1984 में इंदिरा गांधी की उग्रवादियों ने हत्या की और उसके बाद राजीव गांधी ने 1985 में पहला लोकसभा का इलेक्शन अमेठी से लड़ा था और भारी मतों से उनकी जीत हुई थी वह साधारण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश में संचार क्रांति लाई थी और इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी कंप्यूटर युग की शुरुआत भी राजीव गांधी ने की थी और महिला सशक्तिकरण के लिए पंचायती राज में 33% आरक्षण दिलाया था और देश के युवाओं को मतदान करने की आयु सीमा भी 21 से 18 वर्ष की थी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को जब किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित हुए थे और उस वक्त उनका इलाज विदेश में होना था जब राजीव गांधी को इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने विदेश दौरे पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल अमेरिका भेजा था उस वक्त अटल बिहारी वाजपेई का इलाज अमेरिका में हुआ था उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच से बदले की भावना का कोई स्थान नहीं था। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए राजीव गांधी ने राजनीति से ऊपर उठकर देश के लोगों की सेवा की है इसीलिए उन्हें क्रांति पुरुष भी कहा जाता है।उन्होंने कहा कि इसके लिए आज उनकी पुण्यतिथि को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में भी जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रीति गिरी कुल्लू में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी पुण्यतिथि पर उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनु शर्मा
बाईट-सेस रामआजाद, कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू
रिपोर्ट तुलसी भारती संवाददाता कुल्लू



