कुल्लू पुलिस ने अफीम की अवैध खेती के 1 लाख 25 हजार पौधे किए नष्ट-साक्षी वर्मा
कहा-कुल्लू जिला के विभिन्न थाने चौकियों में अफीम की अवैध खेती करने पर 23 मामले किए दर्ज
पुलिस ने अफीम की अवैध खेती के 1 लाख 25 हजार पौधे किए नष्ट-साक्षी वर्मा
कहा-कुल्लू जिला के विभिन्न थाने चौकियों में अफीम की अवैध खेती करने पर 23 मामले किए दर्ज
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू पुलिस ने जिला में अफीम की अवैध खेती करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है इसी कड़ी में कुल्लू पुलिस ने जिला भर के थाना चौकियों में अफीम की अवैध खेती करने पर 23 मामले दर्ज किए हैं जबकि 125000 अफीम के पौधे नष्ट किया है पुलिस की तरफ से लगातार दुर्गम क्षेत्रों में अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ दबिश देकर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। कुल्लू जिला के बंजार और सैंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबसे अधिक मामले पंजीकृत किए गए हैं ऐसे में पुलिस की तरफ से नशे की अवैध खेती करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि कुल्लू जिला में अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के दुर्गम क्षेत्रों में अफीम की खेती तैयार हुई है ऐसे में पुलिस की विभिन्न टीमें जगह जगह पर दबिश देकर अफीम की अवैध खेती करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में अफीम की अवैध खेती को लेकर 23 मामले पंजीकृत किए हैं जिसमें पुलिस ने 125000 अफीम के पौधे नष्ट किए हैं।उन्होंने कहाकि बंजार थाना और सैंज थाना के अंतर्गत सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और अफीम की अवैध खेती करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में अफीम की खेती करने बालों के राजस्व रिकॉर्ड खंगाल रही है जिससे अफीम की अवैध खेती करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



