कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
शमशी पंचायत के सेरी बेहड़ में सड़क की खस्ताहाल स्थिति से स्थानीय लोग परेशान
सड़क पर पड़े गड्ढों से लोगों के वाहनों के चेंबर हो रहे खराब

सड़क की खस्ताहाल स्थिति से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
न्यूज़ मिशन
कुल्लू जिला के भुंतर तहसील के अंतर्गत शमशी और तेगु बेहड़ पंचायत में 1 किलोमीटर के दायरे में सड़क की खस्ताहाल स्थिति से स्थानीय लोगों को आवाजाही के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें सेरी बेहड़ आरा मशीन से बियुसबाई प्राइमरी स्कूल तक सड़क तक पिछले 4 महीने से खस्ताहाल स्थिति है।स्थानीय निवासी संगरा सिंह, रणजीत सिंह, युव राज,निर्मला देवी,जोग दासी,रुकमणी, गुड्डी देवी ने बताया कि सड़क की खस्ता स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को वाहन चलाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं सड़क में पड़े गड्ढों से वाहनों के चेंबर खराब होने से नुकसान हो रहा है। स्कूटी और मोटरसाइकिल और स्कूटर इस रोड में ले जाना खतरे से खाली नहीं है।उन्होंने कहा सड़क पर पड़े सैकड़ो गड्डो से कभी भी कोई भी बड़ा हादसा होने से जानमाल का नुकसान हो सकता है । उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाए कि विभाग इस सड़क को लेकर कोई भी शुद्ध नहीं ले रहा है जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने। जिला प्रशासन व सरकार से आग्रह किया कि जल्द सड़क को दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों को आवाजाही के लिए सुविधाएं मिल सके।



