हिमाचल के लिए अपनी उपलब्धी गिनाए अनुराग ठाकुर-इंदु पटियाल
कहा- देश की अर्थव्यवस्था चरमराई मंहगाई से जनता त्रस्त
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि देश में अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है तथा जनता को मोदी सरकार में गरीबी से निजात मिली है। साथ ही किरतपुर, मनाली, लेह मार्ग को भाजपा की उपलब्धि बताया है ,जो कि सभी जानते हैं कि यू पी ए सरकार ने ये सपना देखा ही नहीं बल्कि साकार भी किया है और रोहतांग टनल का सपना भी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देखा तथा इसे धरातल पर उतरने के लिए उच्च स्तरीय प्रयास भी किए। ये बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल ने आज पत्रकारों के समक्ष एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो जनता को बड़े बड़े सपने दिखाए जैसे हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख, प्रतिवर्ष लाखों बेरोजगार युवाओं को नौकरियां, किसानों की आय दुगनी , हर पंचायत में गौ सदन, हर घर नल, हर गांव तक सड़क, सकूल और स्वास्थ्य संस्थान खोलने के साथ बेहतर सेवाएं मुहैया करवाने का वादा किया था। जबकि सत्ता में रिपीट करने के बाद भी मोदी सरकार ने जनहित के नाम पर कोई उपलब्धि अर्जित नहीं की है। योजनाओं के नाम बदले जा रहे हैं, अर्थ व्यवस्था चरमरा गई है, किसान मेहनत से उगाई फसलों के सही समर्थन मूल्य न मिलने से आत्महत्या करने हेतु विवश हो रहे हैं, बेरोजगारी विकराल रूप धारण कर चुकी है। गरीब, अनाथ , वंचित एवं महिला वर्ग पर अन्याय, घरेलू हिंसा शोषण व बलात्कार हो रहे हैं और भाजपा को दोषियों को संरक्षण देने का बीड़ा उठाया है। देश के लिए पदक जीतने वाली महिला खिलाडियों तक का यौन शौषण मोदी राज में हुआ है जो सरकार से न्याय की गुहार लगा रही हैं किंतु सरकार देश का गौरव बढ़ाने बाली इन बेटियों के संघर्ष को अनदेखा,अनसुना कर पूरा गोदी मीडिया दोषियों को सही साबित करने में और सरकार उन्हें बचाने में लगी है। इंदु पटियाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को इन विषयों पर भी अपने विचार प्रकट करने चाहिए थे, उन्हें हर माह 1500 देने का सुक्खू सरकार की गारंटी की अपेक्षा 15 लाख कब आयेंगे ? जैसे जुमलों के जवाब हिमाचली जनता को देना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा कि केंद्रीय मंत्री बताएं कि हिमाचल प्रदेश के लिए उनकी अपनी क्या ऐसी उपलब्धि है बल्कि धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय तक नहीं बन पाया, नेताओं की ईगो के समक्ष छात्र हित गौण हो गए।



