कुल्लूबड़ी खबरस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश
कुल्लू में 80 सेवानिवृत्त सैनिकों के स्वास्थ्य की हुई जांच
ईडन क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल चंडीगढ़ के स्पेशलिस्ट ऑर्थो स्पेशलिस्ट डॉक्टर विशाल रैना किया चैकअप
कुल्लू में 80 सेवानिवृत्त सैनिकों के स्वास्थ्य की हुई जांच
ईडन क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल चंडीगढ़ के स्पेशलिस्ट ऑर्थो स्पेशलिस्ट डॉक्टर विशाल रैना किया चैकअप
कुल्लू एवं लाहौल स्पीति एक्स सर्विसमैन लीग के द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 80 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय कर्नल पृथ्वी चंद महावीर चक्र सामुदायिक भवन एवं सीएसडी कैंटीन के सभागार में सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें। कुल्लू और लाहौल स्पीति के सेवानिवृत्त सैनिकों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। किस स्वास्थ्य शिविर में 80 से अधिक सेवानिवृत्त सैनिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई जिसमें स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम के द्वारा विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए परामर्श दिया गया।
कुल्लू एवं लाहौल स्पीति एक्स सर्विसमैन लीग वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन तेजा सिंह ने बताया कि सीएसडी कैंटीन के सभागार में सेवानिवृत्त सैनिकों को के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि कुल्लू एवं लाहौल स्पीति एक्स सर्विसमैन लीग सदस्यों की मांग पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य जांच शिविर में ईसीएचएस के द्वारा एंपैनल ईडन क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल चंडीगढ़ से डॉक्टरों की टीम जिसमें ऑर्थो स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने एक्स सर्विसमैन के स्वास्थ्य की जांच की है। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का उद्देश्य सेवानिवृत्त सैनिकों के स्वास्थ की जांच कर ईलाज के लिए सुविधाएं प्रदान करना है। जिसके लिए भविष्य में भी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कुल्लू एवं लाहौल स्पीति एक्स सर्विसमैन लीग के उपाध्यक्ष कैप्टन तारा चंद ठाकुर, सचिव रविन्द्र ,कोशाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह कैप्टन चौबे राम मौजूद रहे।
ऑर्थो स्पेशलिस्ट डॉक्टर विशाल रैना ने बताया कि 60 वर्ष की उम्र के बाद हड्डी रोग से संबंधित विभिन्न तरह की बीमारियां पाई जाती है उन्होंने कहा कि ईसीएचएस के द्वारा एम्पेनल ईडन क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल एक्स सर्विस के लिए बहुत सारी सर्विस दी जाती है उन्होंने कहा कि कुल्लू में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि इस शिविर में 80 से अधिक एक्स सर्विसमैन के स्वास्थ्य की जांच की गई है और उन्हें विभिन्न बीमारियों के लिए परामर्श भी दिया गया है



