कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
5 किलो 800 ग्राम चरस के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
शंगाना (मणिकर्ण) में विजय पांडे (उम्र 20 वर्ष) पुत्र श्री तपता बहादुर पांडे निवासी गोरखाणी डा0 खलगा जिला रूकम्म, पशिचमी नेपाल हाल आवाद गांव पुलगा डा0 वरशैणी के कब्जा से 5 किलो 299 किलोग्राम चरस बरामद

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में पुलिस थाना कुल्लू के अंर्तगत आने वाली पुलिस चौकी मणिकर्ण में पुलिस टीम ने गशत के दौरान शंगाना (मणिकर्ण) में विजय पांडे (उम्र 20 वर्ष) पुत्र श्री तपता बहादुर पांडे निवासी गोरखाणी डा0 खलगा जिला रूकम्म, पशिचमी नेपाल हाल आवाद गांव पुलगा डा0 वरशैणी के कब्जा से 5 किलो 299 किलोग्राम चरस बरामद की है। वही दूसरे मामलें में पुलिस थाना कुल्लू के अंर्तगत आने वाली पुलिस चौकी ज़री में पुलिस टीम ने डुंखरा समीप नेचर रिज़ॉर्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक HRTC बस (HP18B 7106) की नियमानुसार चेकिंग की तो सतमान जाखरी (उम्र 43 वर्ष) पुत्र श्री केश जाखरी निवासी थवांग रोलपा रेवती आंचल, नेपाल के कब्जा से 494 ग्राम चरस बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।उन्होंने कहा कि 2 अलग अलग मामलों में 2 व्यक्तियों से 5 किलो 800 ग्राम।चरस बरामद की है।उन्होंने कहा दोनों चरस तस्करों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।



