आउटर सिराज क्षेत्र के आराध्य देवता शमशरी महादेव के सम्मान में 2 दिवसीय मेले का आयोजन
ब न्यूज़ मिशन
आनी
कुल्लू जिला की सभी घाटी में देवी देवताओं के सम्मान में साल भर मेलों का आयोजन किया जाता है। जिला के आउटर सिराज क्षेत्र के आराध्य देवता शमशरी महादेव के सम्मान में 2 दिवसीय बाहु ठिरशु मेला मनाया जा रहा है। इस मेले का शुभारंभ ग्राम पंचायत देउठी के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा देवरीति के अनुसार विधिवत रूप से किया जाएगा। मेले में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है। सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा आनी मंडल के अध्यक्ष बेद राम ठाकुर होंगे। इस सांस्कृतिक संध्या में मुख्य कलाकार सुकेती नाटी किंग पाल सिंह के द्वारा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया जाएगा। 4 मई को महिला मंडल की नाटी प्रतियोगिता और रस्साकस्सी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। महिला मंडल की इन प्रतियोगिताओं के मुख्य अतिथि लामिधार के समस्त कर्मचारी गण होंगे। 12 बजे आउटर सिराज क्षेत्र के आराध्य देव चजाई नाग का स्वागत किया जाएगा। समापन अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस आनी के अध्यक्ष उपेंद्र कांत मिश्रा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।