प्रतुल उपाध्याय ने पतलीकूहल सीएचसी को भेंट की ईसीजी मशीन
ईसीजी मशीन उपलब्ध होने से जनता को मिली सुविधा विभाग ने जताया आभार

न्यूज़ मिशन
मनाली
कुल्लू जिला के मनाली विधानसभा क्षेत्र पतलीकूहल स्वास्थ्य केंद्र में ईसीजी की सुविधा मिलने से जनता को लाभ मिला है। क्षेत्र वासी काफी समय से ईसीजी सुविधा व एक्सरे सुविधा की मांग कर रहे थे । समाजसेवी प्रतुल उपाध्याय ने मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर ईसीजी मशीन विभाग के कर्मचारियों को भेंट की । इस दौरान बीएमओ नग्गर रंजीत सिंह , डॉक्टर मोहित, डॉक्टर राशि सचर, डॉक्टर अंकिता मिन्हास, डॉक्टर आंचल सूद, स्टाफ नर्स मीनाक्षी ठाकुर, स्टाफ नर्स लीना, स्टाफ नर्स विजयंती माला, बिंदेश्वरी, ईश्वरा, सुप्रिया, फार्मासिस्ट सोमदत्त शर्मा, वीना ठाकुर सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा ।
प्रतुल उपाध्याय ने कहा कि डॉक्टर मोहित ने स्वास्थ्य केंद्र में ईसीजी मशीन उपलब्ध करवाने का आग्रह उनसे किया था । बीएमओ नग्गर रंजीत सिंह व डॉक्टर मोहित ने प्रतुल उपाध्याय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवी स्वास्थ्य विभाग में समय समय पर सहायता करते रहते हैं जिसके लिए वे उनके Aआभारी है



