लगघाटी के भुट्टी में दादा पौत्र के मिलन से हुआ सलाहर मेला धूमधाम के साथ मनाया
ईगल युवा मंडल भुटठी व भाषा एंव संस्कृति विभाग के सौजन्य से हुआ रंगारंग सांसकृतिक कार्यक्रम
नन्हें कलाकारों ने सलाहर मेले में प्रस्तुति देकर लूटी वाहबाही
न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के भुटठी गांव में सहारा मेले का आयोजन किया गया। यह मेला देवता क्षेत्रपाल और देवता कतरूसी नारायण के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। वही देवता के कारदार सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सलाहार मेला बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि यह मेला वैशाखी के पर्व के आगमन पर इस त्यौहार को मनाया जाता है।वहीं सम्मपूर्ण हारयान क्षेत्र के लोग अपने जौ खेतों में जाकर धूप और भोग लगा कर दराटी से जौ को काट कर नई फसल का श्रीगणेश करते हैं इससे पुर्व पूरे हारयान क्षेत्र में दराटी नहीं लगाई जाती है कटें हुए जौ को विराजीत देवता थान को चढाया जाता है उसके साथ जौ को घरों के मुख्य द्वार में लगाया जाता है। वही लोगों के मनोरंजन के लिए ईगल युवा मंडल भुटठी व भाषा एंव संस्कृति विभाग जिला कुल्लू के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सेवानिवृत्त कैप्टन ताराचंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कीं वहीं युवक मंडल ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। वही युवक मंडल के अध्यक्ष संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत कुलवी परंपरा के अनुसार कुलवी, टोपी मफलर व स्मृति चिन्ह देकर किया। इस मौके पर ब्राह्मण पंचायत के प्रधान प्रमिला देवी व वार्ड सदस्य लोभी देवी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानिय कलाकारों के द्वारा कृष्ण भजन के साथ किया। इस अवसर पर स्थानीय नन्ही कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।जिसमें वंशिका और हर्षिता ने देश है रंगीला पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया वही भव्य और काव्या ने भी लेजा लेजा गीत पर सुंदर नृत्य पेश किया, आशिता ने मैंने पायल है छनकाई गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया अरनव और दोस्त ने डांस का भूत गीत पर सुंदर नृत्य कर लोगों से खूब वाहवाही लूटी पारुल और दिव्या पिंक प्लाजो गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। मिताली और किंजल ने लोकल गीत पर नृत्य पेश किया, वही मीनाक्षी ने देसी गर्ल पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं सलाहर ठाकुर ने भी फिल्में गीत पर नृत्य पेश किया, वही जानवी व खुशबू ने सुंदर नृत्य पेश किया, कार्यक्रम को चार चांद लगाने के लिए स्टार कलाकार आईएस चांदनी और लोक गायक प्रेम सिंह ठाकुर ने कुलवी फिल्मी गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वही लक्ष्मी महिला मंडल ने बामण व लामण गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी, इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सेवानिवृत्त कैप्टन ताराचंद ने अपने संबोधन में कहा कि जिस गांव से मैंने मैट्रिक की परीक्षा पास की उस गांव में मुझे आज मुख्य अतिथि के रूप में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, यह मेले हमारी संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन को बढ़ावा देते हैं, उन्होंने युवाओं से आवाहन किया कि वे अपने पुरानी परंपराओं को संजोए रखें और युवा नशे की ओर अग्रसर हो रहे हैं व नशे से दूर रह कर मुख्यधारा में आए उन्होंने कहा कि लग घाटी में अनछुए कई पर्यटन स्थल है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर के अथक प्रयासों से इन अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है ताकि यहां के युवाओं को रोजगार मिल सके युवाओं के लिए एक मौका है वह घर बैठे ही रोजगार मुहया करवा सकते हैं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर के आशीर्वाद से पर्यटक स्थलों को गति मिलेगी।


