कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरमनोरंजनहिमाचल प्रदेश

पीपल जातर मेला लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में पहाड़ी कलाकारों को करेंगे मंच प्रदान -गोपाल कृष्ण महंत

कहा- 50 से अधिक सफाई कर्मचारी संभालेंगे साफ सफाई का जिम्मा

सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर करेंगे शुभारंभ सीपीएस आशीष बुटेल करेंगे समापन
28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक धूमधाम के साथ मनाया जाएगा पीपल जातर मेला
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में 28 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक धूमधाम के साथ पीपल मेले का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने प्रेस वार्ता के माध्यम से सांझा की उन्होंने कहा कि देवता भीमनाथ गोहरी के सम्मान में हर साल पीपल जातर मेले का आयोजन किया जाता है उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी पीपल जातर मेले आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है जिसको लेकर नगर परिषद की तरफ से विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है जिसमें, प्लॉट आवंटन कमेटी, कल्चर कमेटी, स्वच्छता कमेटी,चीफ गेस्ट सम्मान कमेटी का गठन किया गया है उन्होंने कहा कि इस वर्ष देवता देवनाथ गौरी के आगमन के साथ 28 अप्रैल को पीपल मेले का शुभारंभ सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर के द्वारा किया जाएगा।उन्होने कहाकि दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड और तिसरी सांस्कृतिक संध्या में सीपीएस आशीष बुटेल बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि पीपल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम पहाड़ी कलाकारों को मौका दिया जाएगा जिससे लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में पहाड़ी कलाकारों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि पीपल जातर मेले में स्वच्छता को लेकर स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत 50 से अधिक सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया है उन्होंने कहा कि मेले में साफ सफाई की उचित व्यवस्था रहे इसको लेकर भी कमेटी गठित की गई है जिससे कूड़ा कचरा का प्रॉपर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 मई तक पीपल जातर मेला चलेगा ऐसे में बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में व्यापारी पीपल जातर मेले में पहुंचते हैं उन्होंने कहा कि व्यापारियों का कारोबार अच्छा हो इसके लिए व्यापारियों को प्लाट आवंटन 12 मई तक करवाया जाएगा ताकि पीपल जातर मेले में व्यापारियों का कारोबार अच्छा हो सके और नगर परिषद की आय भी बढ़े इसके लिए प्रयास किए जा रहे है
।स्प्रिंग क्वीन कमेटी की प्रभारी पार्षद अमीना राजगौर महंत काकी पीपल जातर मेले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पहला पुरस्कार 31000  रुपये दूसरा पुरस्कार 21000 रुपये और तीसरा पुरस्कार 11000 रुपये प्रदान किया जाएगा। और सभी प्रतिभागियों को नगर परिषद कुल्लू की तरफ से ड्रेस मुहैया करवाए जाएंगे उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता करवाई जा रही है ताकि कुल्लू जिला की बेटियां आगे जाकर कुल्लू का नाम रोशन करें इसके लिए नगर परिषद कुल्लू के द्वारा बेटियों को मंच प्रदान किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इससे पहले भी नगर परिषद कुल्लू के द्वारा स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता की विजेता राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रदेश का नाम रोशन कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now