प्रशासन ने पीज पंचायत के बाइंग गांव के अग्नि प्रभावित परिवार को 80 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान
पीड़ित परिवार को राशन,खाना बनाने के बर्तन व विस्तरें ,त्रिपाल किया उपलब्ध

शोभला साथी ट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर भाविक ठाकुर ने 10 हजार रुपये की राशी पीड़ित परिवार को भेंट की
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती महाराजा कोठी की पीज पंचायत के बाइंग गाव में ढाई मंजिला 20 कमरें बाला मकान आगजनी से जलकर राख हो गया। जिसके बाद प्रशासन की तरफ से अग्नि प्रभावित परिवार को तहसीलदार कुल्लू हरि सिंह यादव ने 80 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की। और प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को राशन व खाना बनाने के बर्तन वा बिस्तर त्रिपाल मुहैया करवाएं। वही शोभला साथी ट्रस्ट की तरफ से मैनेजिंग डायरेक्टर भाविक ठाकुर ने पीड़ित परिवार को 10 हजार की सहयोग राशि प्रदान की।इस दौरान पीज पंचायत के प्रधान भुवनेश्वर ठाकुर ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत प्रदानकरने के लिए प्रशासन का आभार जताया।
वीओ- तहसीलदार कुल्लू हरि सिंह यादव ने कहा कि पिछले कल पीज पंचायत के बेइंग गांव में ढाई मंजिला 20 कमरों वाला बड़ा मकान जलकर राख हुआ है उन्होंने कहा कि इस आगजनी की घटना में भूप सिंह और मोहन लाल के कुल 20 सदस्य बेघर हुए हैं।उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को 80 हजार की राशि फौरी राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पीड़ित परिवार को खाना बनाने खाना खाने के बर्तन और सोने के लिए कंबल बिस्तर तपाल उपलब्ध करवाए गए हैं उन्होंने कहा कि इस आगजनी की घटना में 50 से 60 लाख का नुकसान का आगमन हुआ है प्रशासन की तरफ से 1 सप्ताह के भीतर पीड़ित परिवार को पूरा मुआवजा मुहैया करवाया जाएगा
शोभला साथी ट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर भाविक ठाकुर ने कहा कि पीज पंचायत के बेइंग गांव में ढाई मंजिला बड़ा मकान आगजनी से जलकर राख हुआ है उन्होंने कहा कि शोभला साथी ट्रस्ट की तरफ से भी पीड़ित परिवार को ₹10000 की सहयोग राशि प्रदान की है उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को गृह निर्माण के लिए प्रशासन की तरफ से पूरी मदद की जा रही है उन्होंने कहा कि शोभला साथी ट्रस्ट की तरफ से भी पीड़ित परिवार गृह निर्माण के लिए आगे भी मदद की जाएगी।
स्थानीय पंचायत के प्रधान भुवनेश्वर ठाकुर ने कहा कि बाइंग गांव में आगजनी की घटना में बड़ा मकान जलकर राख हुआ है उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार भूप सिंह और मोहनलाल को 25 ,25 हजार और उनके तीन बेटे को 10हजार 10 हजार की फौरी राहत प्रदान की है। और प्रशासन की तरफ से बरतनव राशन कंबल त्रिपाल मुहैया करवाया गया है उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को ठहरने के लिए गांव में उचित प्रावधान किया गया है ऐसे में प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को सॉरी राहत प्रदान की गई है और सरकार प्रशासन जल्द पीड़ित परिवार को पूरी मुआवजा राशि उपलब्ध करवाएं ताकि फिर से इनका मकान का निर्माण हो सके।


