अन्य

नगर परिषद कुल्लू में छूटे हुए घरों को सीवरेंज से जोड़ने के लिए 3 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि जा रही खर्च-अंकित बिष्ट

कहा- बदाह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को एमबीबीआर तकनीक जोड़ने के लिए टेक्निकल स्वीकृति मिली

बदाह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को एमबीबीआर तकनीक जोड़ने के लिए 7 करोड़ किए जाएगें खर्च 2 साल में होगी तैयार

न्यूज मिशन

कुल्लू

कुल्लू जिला मुख्यालय नगर परिषद कुल्लू के 11 वार्ड में जल शक्ति विभाग के द्वारा छूटे हुए घरों को सीवरेज जोड़ने के लिए 3 करोड 10 लाख खर्च किए जा रहे हैं। इस योजना के माध्यम से नगर परिषद कुल्लू के 1 वार्ड  से लेकर 11 वार्ड तक सभी घरों को सीवरेज से जुड़ने कार्य शुरू कर दिया है।जलशक्ति विभाग के द्वारा संबंधित ठेकेदार को टेंडर अवार्ड किए गए।स्थानीय लोगों को सीवरेज से जोड़ने का कार्य चला हुआ है।
जल शक्ति विभाग कुल्लू डिवीजन के एसडीओ इंजीनियर अंकित बिष्ट ने कहा कि कुल्लू डिवीजन में दो परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है जिसमें नगर परिषद कुल्लू में सीवरेज में छूटे हुए घरों को जोड़ने के लिए 3 करोड़ 10 लाख रुपए से टेंडर लगाए गए हैं जिसमें सभी घरों को शिविर से जुड़ने के लिए योजना चल रही है। उन्होंने कहा कि बदाह में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 18 एमएलडी थी जिसकी क्षमता बढ़ाकर डीएमएलडी की जा रही है जिसमें एमबीबीआर  आधुनिक तकनीक से सीवरेज स्टेटमेंट में प्यार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस एमबीबीआर टेक्निक से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में एसोलेंट की क्वालिटी सुधर जाएगी।जिससे नदी में पॉल्यूशन कम। होगा। उन्होंने कहा कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को एमबीबीआर टेक्निक से जोड़ने के लिए टेक्निकल अप्रूवल मिल गई है इसको पूरी तरह से तैयार करने में करीब 2 साल का वक्त लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now