किन्नौरबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने किन्नौर में हिमाचल दिवस पर फहराया तिरंगा
न्यूज़ मिशन
किन्नौर
जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का भव्य आयोजन किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ मे हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि का प्रशासन की और से डीसी किन्नौर ने स्वागत की। 17वी बटालियन के मैदान में पुलिस, आईटीबीपी ,गृह-रक्षा (पुलिस व महिला टुकड़ी), गृह-रक्षा बैंड के अलावा एन.सी.सी, एन.एस.एस व स्काउट एण्ड गाईड की टुकड़ी ने मार्च-पास्ट की सलामी दी। वही जिला स्तरीय हिमाचल दिवस पर किन्नौर जिला की समृद्ध संस्कृति को सांस्कृतिक दलों व विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगा-रग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।