कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में 75 वां हिमाचल दिवस पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने फहराया तिरंगा ली परेड की सलामी

हिमाचल पुलिस होमगार्ड,एसएसबी,आईटीपीपी स्काउट एंड गाइड एनसीसी प्लाटून ने किया भव्य परेड का प्रदर्शन

सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का किया खूब मनोरंजन

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में जिला स्तरीय 75 वॉ  हिमाचल दिवस धूमधाम के साथ मनाया इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने अध्यक्षता की ।इस मौके पर ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में राष्ट्र ध्वज को फहराकर कर परेड की सलामी ली। जिसमें हिमाचल पुलिस होमगार्ड,एसएसबी,आईटीपीपी स्काउट एंड गाइड एनसीसी प्लाटून ने भव्य परेड का प्रदर्शन किया। मुख्य संसदीय सचिव जिला वासियों को संबोधित करते हुए हिमाचल दिवस की बधाई दी।उन्होंने कहाकि 15 अपैल 1848 को हिमाचल प्रदेश 3 छोटी छोटी पहाड़ियों के रूप में अस्तित्व में आया।उन्होंने कहाकि प्रदेश को अलग राज्य के रूप में योगदान दिया।उन्होंने कहाकि हिमाचल निर्माता वाईएस परमार को इस मौके पर याद करना चाहुंगा।उन्होंने कहाकि प्रदेशके सभी   वीर सैनिकों को याद करना चाहुंगा जिन्होंने वतन की आजादी के लिए कुर्वानियां दी।उन्होंने कहाकि 11 दिसंबर 2022 को हमारी सरकार ने  कार्यभार संभाला। मुख्यमंत्री सुंखबिंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के वर्गाे के लिए सुविधाएं उपलब्ध् करवाई जा रही है।उन्होंने कहाकि प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन जनकल्याण के लिए 13 नई योजनाओं का शुरूआत की है।उन्होंने कहाकि प्रदेेश के 6 हजार अनाथ बच्चों के लिए सुखाक्ष्य आक्ष्य स्थापित किया है।उन्हेांने कहाकि इसी प्रकार जनकल्याण के लिए सरकार काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now