कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को मिलेगी मुफ्त दवाइयां- सुंदर सिंह ठाकुर

कहा- एमसीएच में जल्द डॉक्टर, स्टाफ नर्सो की पोस्टें होगी स्वीकृत

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मुफ्त और सस्ती दवाइयों की दुकानों का किया शुभारंभ
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मुक्त दवाइयां जन औषधि सस्ती दवाइयों और सिविल सप्लाई दवाइयों की 3 दुकानों का विधिवत शुभारंभ किया इस दौरान सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज पवार डॉक्टर स्टाफ नर्सों ने सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया इस दौरान सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने विधिवत पूजा अर्चना कर रिबन काटकर दुकानों का शुभारंभ किया।
 मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं है ऐसे में प्रदेश में लगातार व्यवस्था परिवर्तन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को मुफ्त दवाइयां सस्ती दवाइयां और सिविल सप्लाई की दुकानों की टीम दुकानों मे दवाइयां उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब लोगों को इलाज के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्तर कुल्लू में इलाज करवाने के लिए आने वाले मरीजों को दवाइयां मुफ्त मिलेगी उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ सस्ती दवाइयां मिलेगी और सिविल सप्लाई की दुकान में सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि आज तक भी यह दवाइयों की दुकानें अस्पताल के अंदर चलती थी लेकिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी ऐसे में अब लोगों की सुविधा के लिए कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल के गेट पर निशुल्क दवाइयों की दुकानें और सस्ती दवाई की दुकानें जनता के लिए खोल दी है उन्होंने कहा कि ऐसे में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू मैं स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ की जा रही है उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ बन रसीद के खाली पदों को भरा गया है जिससे लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिले इसके लिए व्यवस्था की जा रही है उन्होंने कहा कि यहां पर कई मशीनरी या नहीं है उनको भी आने वाले समय में आधुनिक तकनीक से लैस मशीनरी उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि लोगों को सरकारी अस्पतालों में इलाज की बेहतर सुविधा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now