कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

3 किलो702 ग्राम चरस व 467 ग्राम अफीम सहित व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस ने नशा तस्कर से डेढ लाख रुपये भीकिए बरामद

 

न्यूज मिशन

बंजार

कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है इसी कड़ी में बंजार थाना क्षेत्र की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चरस तस्कर के घर पर दबिश देकर 3 किलो 702 ग्राम चरस व 467 ग्राम अफीम बरामद की है पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बंजार थाना क्षेत्र। के अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यज्ञ चन्द (38 वर्ष) पुत्र श्री मन्सा राम निवासी गांव ओरू धार डा० रोपा तह० बंजार ज़िला कुल्लू के रिहायशी मकान में तलाशी के दौरान *3.702 किलोग्राम अफीम, 467 ग्राम चरस व 1 लाख 50 हजार रूपये नगद* बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे कल माननीय अदालत मे पेश किया जाएगा। आगामी अन्वेषण जारी है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now