कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सभी बीमारियों की दवाइयां मरीजों को मिलेगी मुफ्त- सुंदर सिंह ठाकुर

कहा- रेडियोलॉजिस्ट डॉ पदम नेगी ने किया ज्वाइन गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगी अल्ट्रासाउंड की बेहतर सुविधाएं

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने किया क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का औचक निरीक्षण

कुल्लू जिला में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का औचक निरीक्षण किया इस दौरान सीएमओ कुल्लू नागराज पवार , चिकित्सा चिकित्सक नरेश चंद्र ने मुख्य संसदीय सचिव को क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य को लेकर अवगत कराया इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव ने अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहुंचकर डॉ पदम नेगी से अल्ट्रासाउंड की मशीनरी को लेकर भी जानकारी जुटाई इस दौरान उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट डॉ पदम नेगी को अल्ट्रासाउंड की आधुनिक मशीनरी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन के द्वारा अल्ट्रासाउंड विभाग में डाटा ऑपरेटर के खाली पदों को भरने के लिए भी मुख्य संसदीय सचिव से आग्रह किया मुख्य संसदीय सचिव ने अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों को आउटसोर्स के आधार पर डाटा ऑपरेटर के पद भरने के लिए निर्देश दिए। मुख्य संसदीय सचिव संजय सिंह ठाकुर ने सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज पवार और एमएस नरेश चंद सहित डॉक्टर को उचित दिशा निर्देश दिए जिससे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आम जनता को बेहतर इलाज की सुविधा मिले।
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रेडियोलॉजिस्ट डॉ पदम नेगी ने ज्वाइन किया है जिससे गर्भवती महिलाओं और मरीजों को अल्ट्रासाउंड की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सुरेश ने भी इससे पहले अल्ट्रासाउंड की सेवाएं दी है उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की दशा को सुधारने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड के लिए आधुनिक तकनीक से लैस मशीनरी भी उपलब्ध करवाई जाएगी जिससे कुल्लू की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही है उन्होंने कहा कि ऐसे में आने वाले समय में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सभी बीमारियों की दवाइयां भी मरीजों को फ्री उपलब्ध करवाई जाएगी जिसको लेकर क्षेत्रीय अस्पताल के परिसर में 3 दवाइयों की दुकानों में फ्री उपलब्ध करवाई जाएगी उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सभी डॉक्टरों के पद भरे गए हैं ऐसे में अब क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब जनता को सभी बीमारियों के इलाज बेहतर ढंग से मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now