देवभूमि कुल्लू के युवा नशे से दूर रहकर पढ़ाई में आगे बढ़ भविष्य संवारे-हीरा लाल ठाकुर
कहा-खेलों उत्कृष्ठ प्रर्दशन कर अपना राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर कुल्लू का नाम रोशन करें

ग्राम पंचायत ज़िंदौड के राजकीय प्राथमिक पाठशाला क्षेड में निपुण मेला बड़ी धूम धाम से मनाया
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
31 मार्च
कुल्लू ज़िला के ग्राम पंचायत ज़िंदौड के राजकीय प्राथमिक पाठशाला क्षेड में निपुण मेला बड़ी धूम धाम से मनाया गया । इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत ज़िंदौड हीरा लाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की उनके साथ ग्राम पंचायत ज़िंदौड के उप-प्रधान लोतम चन्द ठाकुर, वार्ड सदस्य श्रीमती विजया ठाकुर, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान मूली चंद ठाकुर , श् हरी ठाकुर , हरी चन्द ठाकुर (चन्द ) उपस्तिथ रहे । मुख्यतिथि हीरा लाल ठाकुर का स्कूल स्टाफ़ व विधालय प्रबंधन समिति का ज़ोरदार स्वागत किया । इस दौरान मुख्यातिथि हीरा लाल ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल स्टाफ व प्रबंधन समिति का आभार जताया और उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहने का आग्रह किया । उन्होंने अविभावकों से बच्चों की पढ़ाई के लिए अध्यापकों का सहयोग करने का आग्रह भी किया । स्कूल के दो लड़कियों का चयन खेलकूद में ज़िला स्तर पर हुआ है । उनको भी बहुत बहुत बधाई दी । उन्होंने नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों का नाम लेकर सभी बच्चों को खेलकूद में भी रुचि लेने का आग्रह किया । प्रधान हीरा लाल ठाकुर ने स्कूल स्टाफ़ व विधालय प्रबंधन समिति को स्कूल के कामों में पंचायत के भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया ।इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किए गए । महिलामंडल क्षेड की महिलाओं ने भी इस अवसर पर सुंदर नाटी प्रस्तुत की । स्कूल के अध्यापक ख्यालू राम ने कहाँ कि स्कूल आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा । जिसके लिए उन्होंने पंचायत व अभिभावकों से भरपूर सहयोग का आग्रह किया ।



