बड़ी खबरशिमलाहिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने प्रदान किए पुलिस प्राइड अवार्ड

उत्कृष्ट कार्यों के लिये राज्यपाल ने पुलिस जवानों की पीठ थपथपीई

 

नशे के खिलाफ कड़ाई से निपटने का किया आहवान

न्यूज़ मिशन

कुल्लू

राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ल आज यहां शिमला के होलीडे होम में दैनिक भास्कर समूह द्वारा हिमाचल प्रदेश पुलिस के सहयोग से आयोजित ‘‘पुलिस प्राइड अवार्ड’’ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने 15 विभिन्न श्रेणीयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 82 पुलिस अधिकारीयों व कर्मचारियों को पुलिस प्राइड अवार्ड देकर सम्मानित किया।
अवार्ड विजेताओं को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य में इस तरह का यह पहला अवार्ड समारोह है, जिससे पुलिस का और मनोबल ऊंचा होगा और उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने में मद्द मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, व्यवसायिकता, और अन्य मानदंडों में उच्च श्रेणी का दर्जा प्राप्त करने पर ‘राष्ट्रपति के निशान चिन्ह’ से सम्मानित होने का गौरव भी प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल विपरीत मौसम, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन कर रही है। उन्होंने राज्य पुलिस द्वारा वर्ष 2022 में पास्पोर्ट सत्यापन में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने, क्राइम एण्ड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एण्ड सिस्टम के क्रियान्वयन में भी प्रथम स्थान हासिल करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इंडिया टुडे के स्टे्टस ऑफ स्टे्टस सर्वेक्षण में भी हिमाचल प्रदेश को कानून एवं व्यवस्था में पांचवा स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य के अंदर शांति बनाने का जिम्मा पुलिस का है और यह जिम्मेदारी जवान बेहतर तरीके से निभा भी रहे हैं। इसके पुलिस के जवानों का समर्पण और डयूटी के प्रति त्याग की भावना के जज़्बे की प्रशंसा की। गत दिनों राजभवन में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ राज्य में बढ़ते नशे के अवैध धंधे को लेकर आयोजित बैठक का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज नशे का अवैध धंधा सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार ने कई गंभीर प्रयास किए हैं और अपने स्तर पर नियंत्रण करने व जागरूक करने का काम कर रही है। लेकिन, पुलिस की भूमिका इसमें अलग है। उन्होंने कहा कि पुलिस का डर और निगरानी बहुत जरूरी है। कानून के दायरे में ऐसे असमाजिक तत्वों को नियंत्रित कर हम युवा शक्ति को इस सामाजिक बुराई से बचा सकते हैं। उन्होंने मीडिया के माध्यम से भी नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।

हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पुलिस के प्रति लोगों के नजरिये में व्यापक बदलाव आया है और यही वजह है कि देश का बड़ा समाचार पत्र समूह पुलिस के जवानों को सम्मानित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिये “प्रेसिडेंटियल पुलिस कलर” से सम्मानित किया गया है और यह सम्मान पाने वाली हिमाचल पुलिस देश की 8वीं पुलिस बल है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस का स्थान आज देश में प्रोफेशनल पुलिस में लिया जाता है। उन्होंने पुलिस विभाग की विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के हाथों से सम्मान पाकर पुलिस जवानों का हौंसला और बढ़ेगा।इस अवसर पर, अरनी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति विवेक सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा अपने विचार व्यक्त किये।अरनी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।दैनिक भास्कर के समाचार संपादक रविन्दर पंवर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।दैनिक भास्कर के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर केवल साहनी, राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, दैनिक भास्कर के हिमाचल व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी साहिल शर्मा तथा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now