अन्य
महिला सशक्तिकरण के लिए अधिकारों और कर्तव्यों ज्ञान जरूरी-ममता नेगी
कहा - मनरेगा में समानता के अधिकार पर महिलाओं मिले 100 दिन का रोजगार
सरवरी अशोक भवन में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने धूमधाम के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के अशोक भवन में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की महासचिव ममता नेगी ने महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी इस मौके पर महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की महासचिव ममता नेगी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि ऐसे में कुल्लू जिला में भी अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तभी सफल होगा जब हर महिला को उनके अधिकार कर्तव्य की जानकारी होगी और महिला सशक्तिकरण के लिए भी सरकार की तरफ से विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है उन्होंने कहा कि विश्व में 8 मार्च 1908 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत हुई थी जिसके बाद हमारे देश में भी महिलाओं ने अपने अधिकारों को लेकर कई आंदोलन किए हैं जिसमें भारत के संविधान में संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर ने महिलाओं को विभिन्न प्रकार के अधिकार दिए हैं जिसमें महिलाओं को समानता का अधिकार मतदान का अधिकार इसके साथ साथ कई प्रकार के अधिकार दिए हैं परंतु आज महिलाओं को उनके अधिकारों कर्तव्यों को लेकर अभी भी कई जगह पर समान काम का समान वेतन और कई अधिकारों से वंचित रखा गया है उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से मनरेगा में महिलाओं को समान काम का समान अधिकार नहीं दिया जाता है जिसको लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के द्वारा आंदोलन भी किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मनरेगा में 100 दिन का रोजगार दिया जाता है लेकिन महिलाओं को मात्र 30 से 40 दिन का ही रोजगार दिया जा रहा है ऐसे में इसको लेकर भी हम समर्थक के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को उनके अधिकारों कर्तव्यों की जानकारी दी गई ताकि महिलाएं सशक्त होकर सशक्त समाज का निर्माण कर सकें उन्होंने कहा कि विभिन्न सहायता समूह की महिलाओं को उनके उत्पादों को बेचने के लिए बाजार में उचित व्यवस्था की जाए जिससे महिलाएं आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर हो सके। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है जिससे महिलाएं अपने अधिकारों कर्तव्यों के साथ-साथ अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करें