कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

मणिकरण में आधी रात को पंजाब के पर्यटकों की गुंडागर्दी

डंडे और पत्थरों की तोड़फोड़ लोगों में दहशत का माहौल

 

न्यूज़ मिशन
 कुल्लू
कुल्लू जिला की धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण में बीती रात पंजाब के पर्यटकों की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ऐसे में दर्जनों पंजाबी पर्यटक मणिकरण गुरुद्वारा से लेकर राम मंदिर होते हुए बस स्टैंड तक हुड़दंग मचाया। पत्थरबाजी से कई लोगों के घरों के शीशे टूटे जिससे  यही नहीं रास्ते में जो भी व्यक्ति दिखा उसकी पिटाई भी की स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो पंजाब से बाइक में सवार होकर दर्जनों की संख्या में पर्यटक मणिकरण गुरुद्वारा सिंह साहिब में दर्शन के लिए आए थे जिसके बाद बीती रात करीब 12:00 बजे के आसपास पंजाब के पर्यटकों ने गुंडागर्दी हुड़दंग बाजी शुरू की। इस घटना के बाद जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस की टीम कुल्लू सदर थाना से हुड़दंगबाजियो  की तलाश में रवाना हुई। मामले में पुलिस अब उन हुड़दंगियों को ढूंढ रही है। ऐसे में लगातार पर्यटकों की गुंडागर्दी हुडदंगबाजी बढ़ रही है जिसके चलते स्थानीय लोगों मैं डर का माहौल पैदा हो गया है ऐसे में पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग स्थानीय लोगों ने की है।
गौर रहे कि 2 दिन पहले ही मनाली के ग्रीन टैक्स बैरियर पर भी पर्यटकों की दबंगई देखने को मिली थी वहीं अब मणिकर्ण में पर्यटकों के द्वारा हुड़दंग बाजी की गई है इससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now