कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
छात्र देश का भविष्य शिक्षण संस्थानों में की जा रही उचित व्यवस्था-भुवनेश्वर गौड
कहा- स्कूल कॉलेज में शिक्षकों और स्टाफ की कमी को किया जाएगा दूर

विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड ने कुल्लू महाविद्यालय के सृजन कार्यक्रम में की शिरकत
एंकर
कुल्लू महाविद्यालय में दो दिवसीय सृजन कार्यक्रम के समापन अवसर पर विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस मौके पर स्कूल प्रबंधन ने विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर कुल्लू महाविद्यालय के कार्यकारी प्रिंसिपल सुजाता राष्ट्रपति सृजन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रिपोर्ट पेश की। सृजन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रस्तुति दी वही कॉलेज की छात्राओं के द्वारा फैशन शो प्रतियोगिता में हुस्न के जलवे बिखेरे। सृजन समारोह में छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया इस कार्यक्रम में विजेता उपविजेता छात्र-छात्राओं और सांस्कृतिक दलों को पुरस्कार वितरित किए गए
विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी और स्टाफ की कमी को पूरा कर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे उन्हें कहा कि ऐसे हर स्कूल कॉलेज में अच्छे भवनों का निर्माण किया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के पर्याप्त पदों की भर्ती की जाएगी जिससे देश का भविष्य छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान किया जाए ताकि क्षेत्र के विकास में निरंतर एक अच्छे नागरिक का निर्माण हो सके इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि कुल्लू महाविद्यालय में सृजन कार्यक्रम के माध्यम से छात्र छात्राओं ने बेहतरीन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया है उन्होंने कहा कि पुराने समय में और वर्तमान समय में बहुत अंतर देखने को मिल रहा है ऐसे में कुल्लू महाविद्यालय में युवाओं में कॉन्फिडेंस देखने को मिला है जिससे आने वाले समय में कुल्लू जिला के युवा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने जिलाबा कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।।



