कुल्लूखेलबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू के मास्टर एथलीट हेम सिंह कोरिया के सियोल में दिखाएगें दम

कलकता में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर एथलीट प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

न्यूज मिशन

कुल्लू

अंतर्राष्ट्रीय मास्टर एथलीट चैम्पियंनशीप कोरिया के सियोल में मार्च माह में  आयेजित होगी। जिसमें  इ हिमाचल प्रदेश से मास्टर एथलीट हेम सिंह का चयन हुआ है मास्टर एथलीट हेम सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी जैवलिन थ्रो में ब्रोंज मेडल हासिल किया है। वहीं अब हेम सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी जैवलिन थ्रो, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो में भाग लेंगे। ढालपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कुल्लू के मशंगा गांव के रहने वाले मास्टर एथलीट हेम सिंह ने बताया कि वह 1 साल पहले ही एसएसबी से सेवानिवृत्त हुए हैं और उसके बाद से वे एथलीट प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन दिखा रहे हैं। हेम सिंह ने बताया कि बीते माह ही हमीरपुर में राज्य स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें उन्होंने जैवलिन थ्रो, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में भाग लिया था। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय मास्टर एथलीट प्रतियोगिता में भी उन्होंने एक गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीते थे। उसके बाद कोलकाता में 14 से 18 फरवरी तक राष्ट्रीय मास्टर एथलीट प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने जैवलिन थ्रो में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रोंज मेडल पर कब्जा किया है। हेम सिंह ने बताया कि अब अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारी कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी वे मेडल जीतकर भारत व हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now