केंद्र सरकार की बकरी पालन योजना से कुल्लू जिला के 78 बीपीएल परिवारों को किया जा रहा लाभान्वित- विकास शर्मा
कहा- बीपीएल परिवारों को 5% शेयर पर 11 बकरियां उपलब्ध करवाकर आर्थिकी की जा रही सुदृढ़
केंद्र सरकार का 90% और राज्य सरकार का 5% बीपीएल परिवारों को दिया जा रहा अनुदान
न्यूज मिशन
कुल्लू
केंद्र सरकार द्वारा किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है इसी कड़ी में बकरी पालन योजना के तहत बीपीएल परिवारों को केंद्र सरकार 90% और राज्य सरकार 5% अनुदान दे रही है जिसमें बीपीएल परिवारों को 5% शेयर पर 11 बकरियां उपलब्ध करवाई जा रही है ऐसे में इस योजना के तहत कुल्लू जिला के 78 बीपीएल परिवारों को लाभ दिया जा रहा है जिसमें से अब तक पशुपालन विभाग के द्वारा 48 बीपीएल किसानों को इसका फायदा दिया गया है।
पशुपालन विभाग जिला कुल्लू के उपनिदेशक विशाल शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा कृषि बकरी पालन और रूलर बैकयार्ड स्कीम के तहत बीपीएल श्रेणी के किसानों को 11 बकरियां 5% के पर उपलब्ध करवाई जा रही है उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार के द्वारा 90% और राज्य सरकार के द्वारा 5% अनुदान पर दिया जा रहा है फुल न कहा कि किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले किसानों को 90% अनुदान पर इस योजना का लाभ दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में 78 गरीब किसानों को इस योजना कला दिया जा रहा है जिसमें से 48 किसानों को इस योजना का लाभ दिया गया है। प्रत्येक किसानों को 10 बकरियां और एक बकरा उपलब्ध करवाया जा रहा है।
लाभार्थी चंद्रकला ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा बीपीएल किसानों के लिए 11 बकरियां 90 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाई जा रही है। मुझे भी पशुपालन विभाग के द्वारा 11 बकरियां मुहैया करवाई है बकरी पालन से अपना व्यवसाय चलाएंगे।



