कुल्लूखेलबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए 3 प्रतिशत बजट खर्च कर दे सुविधाएं- बीआर कौैशल

कहा-हिमाचल प्रदेश की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम नेशनल क्रिकेट चैम्पियनशीप के लिए हुई रवाना

13 से 17 फरवरी तक चेन्नई में होगी राष्ट्रीय चैम्पियनंशीप
न्यूज मिशन

कुल्लू
हिमाचल प्रदेश की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम 5 वीं नागेश टॉफी राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चेन्नई रवाना हुए। इस प्रतियोगिता के लिए दृष्टिबाधित 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जो अब राष्ट्रीय प्रीतियोगता में अपना प्रदर्शन करेंगे।

वीओ-हिमाचल प्रदेश की दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ के सचिव बीआर कौशल क़ुल्लू में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए जानकारी दी कि इस प्रीतियोगिता के लिए 11 और 12 दिसंबर को ट्रायल किया जिसमें 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल की दृष्टिबाधित खिलाडी पिछले 4 सालों से भाग ले रहे हैं और हर बार टीम का अच्छा प्रदर्शन कर रही है।इस टीम में पूरे हिमाचल के 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिसमें संजय शर्मा, बीआर कौशल, राज कुमार, राजविंदर कुल्लू जिला से संबंध रखते हैं, तेजराम वर्मा, विजय कुमार, सूरज मंडी जिला से से है, प्रिंस हमीरपुर, वीरेंद्र कुमार सिरमौर से, अविनाश शर्मा चंबा और पंकज ठाकुर लाहुल स्पिति से चयनित हुए हैं। इस टीम में बीआर कौशल टीम का नेतृत्व करेंगे, मनोहर सिंह टीम कोच, प्रदीप शर्मा टीम मैनेजर के रूप में टीम के साथ भाग लेंगे
क्रिकेट एसोसिएशन फोर्स द ब्लाइंड इन हिमाचल प्रदेश के सचिव बीआर कौशल ने बताया कि जिस तरह से सामान्य खिलाड़ियों को सरकार अच्छा प्रदर्शन करने पर सम्मानित करती है उसी तर्ज पर दृष्टिबाधित खिलाड़ियों को भी सम्मानित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार ने कानून के तहत दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए 3 प्रतिशत बजट का प्रावधान किया है लेकिन यह बजट खर्च नहीं किया जा रहा है।
बाईट-बीआर कौशल, सचिव हिमाचल प्रदेश की दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ
रिपोर्ट-तुलसी भारती,संवाददाता कुल्लू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now