कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार एक माह में जारी करेगी ईवी पॉलिसी:मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल के उपमुख्यमंत्री ने किया ईवी एक्सपो का दौरा

 

पहले चरण में 300 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद करेगा हिमाचल

न्यूज़ मिशन

चंडीगढ़

हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है हिमाचल सरकार एक माह के भीतर अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लेकर आ रही है। इस पर काम चल रहा है।
अग्निहोत्री रविवार को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किये जा रहे ईवी एक्सपो का अवलोकन करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा हिमाचल सरकार के पास 3500 बसों का बेड़ा है। इसमें से एक हजार बसों को बदला जाएगा। उन्होंने बताया कि 700 बस रुट पूरी तरह से घाटे में हैं। जिन पर इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाएगा। जिसके चलते पहले चरण में 300 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जा रही है। अग्निहोत्री ने कहा कि सरकारी स्तर पर वाहनों को बदलने का काम शुरू हो गया है। जिसके चलते परिवहन विभाग के बेड़े में 19 इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल किया गया है।
अग्निहोत्री ने कहा कि बहुत जल्द शिमला में 20 तथा धर्मशाला में 15 इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाएगा।
इस अवसर पर बोलते हुए हिमाचल रोड़ ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के एम.डी. आई.ए. एस. संदीप कुमार ने कहा कि हिमाचल में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत किया जा रहा है। हिमाचल के सभी जिलों में ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू हो चुका है।
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स पंजाब चेप्टर के चेयर आर.एस. सचदेवा, को चेयर करण गिल्होत्रा, हिम टेक्नोफोर्ज के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव अग्रवाल समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now