कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

रात 12 से सुबह 7 बजे तक व्यापारी सामान की करें लोडिंग-अनलोडिंग

रात 12 से सुबह 7 बजे तक व्यापारी सामान की करें लोडिंग-अनलोडिंग

 

कुल्लू, 29 सितंबर।

जिला दंडाधिकारी आशुतोष गर्ग की ओर से कुल्लू के व्यापारियों के लिए सामान की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए रात 12 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। 4 अक्तूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक ये आदेश लागू रहेंगे। भुंतर (सैनिक चौक) से लेकर रामशिला गैमन पुल तक (राइट बैंक) के क्षेत्र के लिए इन आदेशों को जारी किया गया है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी की ओर से आदेश भी जारी किए गए हैं।जारी आदेशों के अनुसार एसपी कुल्लू की ओर से जिला दंडाधिकारी के ध्यान में ये मामला लाया है कि गांधी नगर, ढालपुर, सरवरी और अखाड़ा बाजार के व्यापारी सामान लोडिंग और अनलोडिंग करते हैं जिसके कारण ट्रक आदि वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं। इसके कारण ट्रैफिक जाम जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान इस प्रकार की कोई दिक्कत पेश न हो इसलिए उपरोक्त आदेश को पालन व्यापारियों को करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now