कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

केंद्र में 8 साल ,प्रदेश में 5 साल  सत्ता के वावजूद  भाजपा सरकार कर रही संकल्प -प्रदीप नरवाल

कहा- प्रदेश में भाजपा सरकार ने 5 साल तक सरकारी नौकरियों के नाम किया भ्रष्टाचार

कर्मचारी,किसान,बागवान ,युवा व महिलाओं का भाजपा सरकार मोह हुआ भंग
न्यूज मिशन
कुल्लू
प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी और भाजपा के नेता चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं ऐसे में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं कुल्लू लाहौल स्पीति चुनाव प्रभारी प्रदीप नरवाल ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। इस मौके पर विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए। विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कमर कसने को प्यार किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनावों को लेकर जनता को 10 गारंटी आधी है जिसको लेकर आम जन तक प्रचार प्सार करने का आग्रह । कियाउन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में समाज के हर वर्ग को गारंटी के माध्यम से सरकार बनने के बाद सुविधाएं देने का वादा किया है जिसको लेकर कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को अवगत कराएं
वीओ- कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं कुल्लू व लाहौल स्पीति चुनाव  प्रभारी प्रदीप नरवाल कहा कि हिमाचल प्रदेश को बचाना है देश में जिस प्रकार भाजपा झूठ के नाम पर प्रोपेगेंडा खड़ा कर रही है और  प्रदेश में भाजपा की सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भ्रष्टाचार को जिस प्रकार से बढ़ावा दिया गया है उन्होंने कहा कि पुलिस भर्तियों में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार किया गया है। प्रदेश में 15 लाख से अधिक युवा बेरोजगार है उन्होंने कहा कि पूरब में हिमाचल प्रदेश में स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की सरकार थी उस वक्त ईमानदारी के साथ युवाओं को सरकारी नौकरी में भर्ती किया जाता था लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार में सरकारी नौकरी के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में बैठकर संकल्प कर रही है उन्होंने कहा कि संकल्प करना विपक्ष का काम है लेकिन प्रदेश में जिस प्रकार भाजपा के द्वारा सरकारी खर्चे पर विभिन्न रैलियों के माध्यम से संकल्प किया जा रहा है। उससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा में बौखलाहट है उन्होंने कहा कि ऐसे में 5 साल सत्ता पर राज करने के बाद भी मंडी में युवा विजय संकल्प रैली का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता से वादे करती है और निभाती भी है उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी ने चुनावों से पहले किसानों के साथ वादा किया था। उन्होंने कहा कि केंद्र में भी भाजपा की सरकार 8 साल से संकल्प कर रही है और जनता के साथ सिर्फ बातें कर रहे हैं लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया है उन्होंने कहा कि ऐसे में भाजपा की सरकार से जनता कम्मू भंग हो गया है उन्होंने कहा कि साफ संकेत है कि हिमाचल प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी भाजपा को क्लीन स्वीप करेगी प्रदेश में जिस प्रकार एनपीएसकर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि लाखों युवा बेरोजगार रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं ऐसे में महिलाओं पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं उन्हें कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी और महिलाओं को 15 सो रुपए मानदेय सम्मान के रूप में दिया जाएगा बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से 10 गारंटी या जनता को दी गई है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है ऐसे में वहां पर कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की गई है ताकि कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now