भुंतर डी-एडिक्शन सेंटर में धूमधाम के मनाया छठा स्थापना दिवस
डॉक्टर सत्यव्रत वैद्य ने केंद्र के बेहतर संचालन में भूमिका निभाने वाले सभी नुमाइंदों व स्टाफ के प्रयासों को सराहा

न्यूज़ मिशन
न्यूज़ मिशन
भुंतर, 20 अगस्त
जिला कुल्लू के भुंतर में स्थित नशा मुक्ति डी-एडिक्शन सेंटर का छठा स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम सेब मनाया गया। इस मौके पर यहां विभिन्न प्रकार की
नशा मुक्ति डी-एडिक्शन सेंटर गतिविधियों का आयोजन किया गया तो साथ ही सेंटर में की जा रही गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला अस्पताल कुल्लू व केंद्र के नोडल अधिकारी डॉक्टर सत्यव्रत वैद्य ने विशेष तौर पर भाग लिया तो डीएसपी कुल्लू ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के आयोजन प्रभारी आर प्रसाद शर्मा व अन्य स्टाफ ने उनका स्वागत किया। नोडल अधिकारी ने डॉक्टर सत्यब्रत वैद्य ने नशा मुक्ति केंद्र में विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया।
उन्होने बताया कि केंद्र में नशे के आदी हो चुके लोगों को इससे बाहर निकालने में मदद की जाती है। नशे की चपेट में आए मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा यहां पर प्रदान की जा रही है। यहां पर मनो चिकित्सक, काउंसिलर, चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता व स्टाफ नर्सें मरीजों को सुविधाएं प्रदान कर रही है और 32 बिस्तरों की सुविधा मरीजों को दी जा रही है।
उन्होेने साल भर में की गई गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान डॉ सत्यव्रत वैद्य ने केंद्र के बेहतर संचालन में भूमिका निभाने वाले सभी नुमाइंदों व स्टाफ के प्रयासों को सराहा। उन्होने केंद्र के सफल संचालन में भरपूर सहयोग करने का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान केंद्र के डॉ विजय कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि व स्टाफ भी मौजू



